कुछ ऐसे कारकों की चर्चा करें जिनमें उपभोक्ताओं का शोषण होता है ?
कुछ ऐसे कारकों की चर्चा करें जिनमें उपभोक्ताओं का शोषण होता है ?
अथवा
एक जागरूक नागरिक के रूप में, उपभोक्ता शोषण के कोई चार कारक सुझाइए।
उत्तर: उपभोक्ताओं के शोषण के लिए उत्तरदायी कारक निम्नलिखित हैं
1. माँग व पूर्ति में असन्तुलन: जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि के कारण माँग की तुलना में वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धि कम होने के कारणं माँग व पूर्ति में असन्तुलन अधिक हो जाता है। ऐसी स्थिति में व्यवसायी घटिया वस्तुओं का उत्पादन कर उपभोक्ता से ऊँचा मूल्य वसूलते हैं।
2. अशिक्षा एवं अज्ञानता: भारत में उपभोक्ता शोषण का एक प्रमुख कारण उपभोक्ता का अशिक्षित होना व उपभोक्ता अधिकार से अनभिज्ञ होना है। बहुत अधिक संख्या में उपभोक्ता वस्तुओं की गुणवत्ता की पहचान भी नहीं कर पाते हैं। इस वजह से उपभोक्ताओं का शोषण होता है।
3. उपभोक्ता की उदासीनता: भारत में उपभोक्ताओं के असंगठित होने के कारण एवं अपने अधिकारों के प्रति जानकारी व सजग नहीं होने के कारण वह अपने अधिकारों के प्रति उदासीन रहता है। जिन उपभोक्ताओं को कुछ जानकार होती भी है तो संगठन के अभाव में उनकी प्रवृत्ति समझौतावादी हो जाती है।
4. एकाधिकार; कुछ वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन व वितरण पर एक व्यावसायिक समूह अथवा किसी राजकीय उपक्रम का एकाधिकार होता है। प्रतिस्पर्धा के अभाव में इन संस्थाओं द्वारा वस्तुओं और सेवाओं के ऊँचे मूल्य रखे जाते हैं एवं उनमें निरन्तर वृद्धि की जाती है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं के पास अधिक मूल्य देने के अतिरिक्त अन्य कोई विकल्प नहीं बचता है।
5. गलत जानकारी: कई कम्पनियाँ उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए विज्ञापनों पर बहुत अधिक धन खर्च करती हैं। ये उपभोक्ताओं को अपने उत्पादन की गलत जानकारियाँ देती हैं।
6. सीमित जानकारी: उपभोक्ताओं को उत्पादों के लिखित पक्षों; यथा-मूल्य, गुणवत्ता, बनावट, प्रयोग की शर्तों आदि की जानकारी न होने के कारण उपभोक्ता गलत वस्तु का चयन कर लेते हैं और शोषण का शिकार हो जाते हैं।
7. वस्तुओं का गैर लिखित विक्रय: अधिकांश विक्रेता विक्रय का लेख नहीं करते हैं इसलिए उन पर इस विक्रय के सम्बन्ध में कोई मुकदमा नहीं किया जा सकता है। इसी कारण उपभोक्ता का शोषण होता है।
8. लम्बी वैधानिक प्रक्रिया: सभी शिक्षित एवं अशिक्षित उपभोक्ता विक्रेताओं के अनुचित व्यवहार के विरुद्ध अपव्ययी एवं जटिल वैयक्तिक प्रक्रिया को अपनाने से घबराते हैं। अत: विक्रेता इस बात का लाभ उठाकर उपभोक्ताओं का भरपूर शोषण करते हैं।
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here