जिनके द्वारा बाजार में लोगों का शोषण हो सकता है? वे कौन से विभिन्न तरीके हैं
जिनके द्वारा बाजार में लोगों का शोषण हो सकता है? वे कौन से विभिन्न तरीके हैं
अथवा
उपभोक्ता शोषण के कोई दो रूप लिखिए।
अथवा बाजार में उपभोक्ता शोषण के कोई तीन प्रकार समझाइए।
उत्तर: बाजार में लोगों का शोषण विभिन्न तरीकों से हो सकता है, जो निम्नलिखित हैं
1. निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली: एक व्यवसायी उपभोक्ताओं से अधिक मूल्य वसूल करके उनका शोषण करता है। कई व्यापारी उपभोक्ता द्वारा खरीदी गयी वस्तु या सेवा के बदले राजनियम द्वारा निर्धारित मूल्य या व्यापारी द्वारा जारी की गई मूल्य सूची में दर्शाये गये मूल्य से अधिक मूल्य वसूल करते हैं।
2. नकली या घटिया किस्म का माल उपलब्ध कराना: जिन वस्तुओं की माँग बाजार में अत्यधिक बढ़ जाती है तो व्यापारी उपभोक्ता को उन वस्तुओं के स्थान पर नकली वस्तुएँ देने लग जाते हैं। कई बार व्यापारी घटिया एवं दोषपूर्ण माल भी उपभोक्ता को उपलब्ध करा देते हैं।
3. कम माप-तोल: कुछ व्यापारियों द्वारा माप-तोल के लिए प्रयोग में लिये जाने वाले उपकरण दोषयुक्त होते हैं एवं उनका प्रमाणन भी नहीं किया हुआ होता है। इसके अतिरिक्त व्यापारियों द्वारा पैकिंग सामग्री को भी तोल में सम्मिलित कर उपभोक्ता का शोषण किया जाता है।
4. अशुद्धता व अपमिश्रण: आजकल व्यापारियों द्वारा मसाले, तेल, घी तथा सोना व चाँदी के आभूषणों में अशुद्धता एवं मिलावट करके उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है।
5. कृत्रिम अभाव उत्पन्न करना: व्यापारियों द्वारा माल की कमी के समय माल की जमाखोरी कर वस्तुओं का कृत्रिम अभाव उत्पन्न किया जाता है। इस कारण बाजार में वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि हो जाती है। व्यापारी उपभोक्ताओं से माल पर बढ़ा हुआ मूल्य वसूल कर उनका शोषण करते हैं।
6. सुरक्षा उपायों का अभाव: स्थानीय
7. भ्रामक व मिथ्या प्रस्तुतीकरण: व्यापारी विभिन्न माध्यमों से विज्ञापन देकर वस्तु की किस्म, निष्पादन क्षमता, उपयुक्तता तथा जीवन-काल के बारे में भ्रामक व मिथ्या सूचनाएँ प्रदान करके उपभोक्ताओं को माल खरीदने के लिए प्रेरित करते हैं।
8. विक्रयोपरान्त सेवाएँ असन्तोषजनक: स्कूटर, मोटर साइकिल, क , इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रोनिक उपकरणों आदि के लिए विक्रयोपरान्त सेवाओं की आवश्यकता होती है। उपभोक्ताओं द्वारा आवश्यक भुगतान कर देने के पश्चात् भी अधिकांश व्यवसायियों द्वारा ये सेवाएँ सन्तोषजनक ढंग से उपलब्ध नहीं करवायी जाती हैं। अतः यह भी उपभोक्ता शोषण का एक प्रकार है।
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here