उपभोक्ताओं के कुछ अधिकारों को बताएँ और प्रत्येक अधिकार पर कुछ पंक्तियाँ लिखें। उत्तर-उपभोक्ताओं के प्रमुख अधिकार निम्नलिखित हैं

उपभोक्ताओं के कुछ अधिकारों को बताएँ और प्रत्येक अधिकार पर कुछ पंक्तियाँ लिखें। उत्तर-उपभोक्ताओं के प्रमुख अधिकार निम्नलिखित हैं

1. सुरक्षा का अधिकार: इसके अन्तर्गत उपभोक्ताओं को ऐसे माल के क्रय-विक्रय के विरुद्ध संरक्षण पाने का अधिकार प्रदान किया गया है, जो जीवन व सम्पत्ति के लिए हानिकारक हैं। उपभोक्ता को किसी भी वस्तु या सेवा के क्रय या उपभोग से बीमार होने, चोट लगने या किसी भी व्यक्ति के अविवेकपूर्ण इस्तेमाल से होने वाली हानि के विरुद्ध सुरक्षा पाने का अधिकार है।

2. सूचना पाने का अधिकार: उपभोक्ता को यह अधिकार प्रदान किया गया है कि उसे माल की गुणवत्ता, मात्रा, क्षमता, शुद्धता, मानक एवं मूल्यों के बारे में सूचना प्रदान की जाये, यदि ये सूचनाएँ माल के उत्पादक द्वारा नहीं लिखी गयी .. हैं, तो उपभोक्ता इन सूचनाओं को प्राप्त करने का अधिकार रखता है।

3. चुनाव का अधिकार: इस अधिकार के तहत उपभोक्ता बाजार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की वस्तुओं एवं सेवाओं में से किसी का भी चयन कर सकता है। वह किसी भी व्यवसायी द्वारा उत्पादित माल की किसी भी किस्म को अपनी इच्छा से पसन्द कर सकता है।

4. क्षतिपूर्ति निवारण का अधिकार: इस अधिकार के अन्तर्गत उपभोक्ता को व्यवसायी द्वारा किये जाने वाले प्रतिबन्धात्मक एवं अनुचित व्यवहार के कारण होने वाली हानि की क्षतिपूर्ति कराने का अधिकार दिया गया है।

5. प्रतिनिधित्व: का अधिकार उपभोक्ता को वस्तु या सेवा सम्बन्धी किसी भी शिकायत को उचित मंच पर प्रस्तुत करने का अधिकार है। एक उपभोक्ता के रूप में अनुचित व्यापारिक व्यवहार के होने पर उपभोक्ता को अदालतों में जाने का अधिकार है। इस हेतु त्रिस्तरीय न्यायिक तन्त्र की व्यवस्था की गई है।

6. उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार: इस अधिकार के अन्त.. पभोक्ता को वस्तुओं, सेवाओं एवं उनके उपयोग की विधि आदि के सम्बन्ध में जानकारी या शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार होता है। यह अधिकार उपभोक्ताओं को जागरूक उपभोक्ता बने रहने के लिए ज्ञान तथा क्षमता प्रदान करने का अधिकार है। .

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *