‘एक कहानी यह भी’ पाठ के आधार पर लेखिका के पिता का संक्षिप्त में परिचय दीजिए।
‘एक कहानी यह भी’ पाठ के आधार पर लेखिका के पिता का संक्षिप्त में परिचय दीजिए।
प्रश्न. ‘एक कहानी यह भी’ पाठ के आधार पर लेखिका के पिता का संक्षिप्त में परिचय दीजिए।
उत्तर- लेखिका के पिता जी को इंदौर में बहुत बड़ा आर्थिक झटका लगा था, जिसके कारण वे लोग अजमेर आ गए। यहाँ उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब होती चली गई थी। उन्होंने आरंभ से अच्छे दिन देखे थे। उनकी नगर में प्रतिष्ठा और सम्मान था। वे स्वभाव से कोमल और संवेदनशील थे, परंतु बिगड़ती आर्थिक स्थिति ने उनके स्वभाव को भी बदल दिया। वे ज्यादा महत्वाकांक्षी और अहंवादी हो गए थे।
वे अपने बच्चों को अपनी परेशानियों में भागीदार नहीं बनाना चाहते थे। वे दोहरे व्यक्तित्व के स्वामी थे। यश, सम्मान की चाह उन्हें आधुनिक विचारों का समर्थक बनाती थी। वे औरतों के स्वतंत्र व्यक्तित्व के पक्ष में थे। वे देश-निर्माण में औरतों की भूमिका को उचित मानते थे। लेकिन दूसरी ओर वे शक्की और दकियानूसी विचारों के व्यक्ति थे। छोटी-छोटी बातों से उन्हें अपनी इज्जत पर दाग लगने का डर रहता था।
लेखिका का देश की स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेना उन्हें यश दिलाने का मार्ग लगता था, परंतु यह सब उन्हें एक सीमित दायरे में अच्छा लगता था। इन्हीं विचारों के कारण लेखिका और उनके मध्य सदैव वैचारिक टकराहट रहती थी। लेखिका के पिता के चरित्र से ऐसा लगता है कि व्यक्ति के व्यक्तित्व को आर्थिक स्थिति बहुत प्रभावित करती है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
-
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- BPSC Notes ————– Click
Here