कार्तिक मास से फाल्गुन मास तक बालगोबिन भगत सुबह के समय क्या करते थे?

कार्तिक मास से फाल्गुन मास तक बालगोबिन भगत सुबह के समय क्या करते थे?

प्रश्न. कार्तिक मास से फाल्गुन मास तक बालगोबिन भगत सुबह के समय क्या करते थे?

उत्तर- कार्तिक मास में बालगोबिन भगत की प्रभाती शुरू हो जाती थी। यह प्रभाती कार्तिक मास से शुरू होकर फाल्गुन मास तक चलती थी। वे सुबह अँधेरे में उठते और गाँव से दो मील दूर नदी पर स्नान करने जाते थे। वापसी में गाँव के पोखर के ऊँचे भिंडे पर बैठकर अपनी खजड़ी बजाते हुए गीत गाते थे। वे गीत गाते समय अपने आसपास के वातावरण को भूल जाते थे। उनमें माघ की सरदी में भी गीत गाते समय इतनी उत्तेजना आ जाती थी कि उन्हें पसीना आने लगता था, परंतु सुनने वालों का शरीर ठंड के कारण कँपकँपा रहा होता था।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..

  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • BPSC Notes ————– Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *