नीचे दी गई तालिका में भारत में वयस्कों (15-49 वर्ष आयु वाले) जिनका बी.एम.आई. सामान्य से कम है

नीचे दी गई तालिका में भारत में वयस्कों (15-49 वर्ष आयु वाले) जिनका बी.एम.आई. सामान्य से कम है

(बी.एम.आई. < 18.5 kg/m)का अनुपात दिखाया गया है। यह वर्ष 2015-16 में देश के विभिन्न राज्यों के एक सर्वेक्षण पर आधारित है। तालिका का अध्ययन करके निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए:

राज्य पुरुष (%) महिला (%)
केरल 8.5 10
कर्नाटक 17 21
मध्य प्रदेश 28 28
सभी राज्य 20 23

(क) केरल और मध्य प्रदेश के लोगों के पोषण स्तरों की तुलना कीजिए।
(ख) क्या आप अंदाज लगा सकते हैं कि देश के लगभग हर पाँच में से एक व्यक्ति अल्पपोषित क्यों है, यद्यपि यह तर्क दिया जाता है कि देश में पर्याप्त खाद्य है? अपने शब्दों में विवरण दीजिए।
उत्तर: (क) केरल में अल्पपोषित वयस्कों में पुरुष महिलाओं का प्रतिशत क्रमशः 8.5 व 10 है जबकि मध्य प्रदेश में यह प्रतिशत क्रमशः 17 व 21 है। इसका अभिप्राय है कि केरल की तुलना में मध्य प्रदेश में अल्पपोषण की समस्या पुरुष व महिला दोनों में ही अधिक है।

(ख) हमारे देश के लगभग हर पाँच में से एक व्यक्ति अल्पपोषित है। इसके निम्न कारण हैं-

1. हमारे देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली सही ढंग से कार्य नहीं करती जिससे गरीब लोगों को सस्ता खाद्यान्न नहीं मिलता है और वे अल्पपोषित रहते हैं।

2. देश के अधिकांश लोग इतने गरीब हैं कि वे पौष्टिक भोजन खरीद सकने में समर्थ नहीं हैं।

3. राशन की दुकानों के विक्रेता घटिया गुणवत्ता वाले अनाज बेचते हैं।

4. राशन विक्रेताओं द्वारा लाभ कमाने के लिए अनाज को खुले बाजार में बेच दिया जाता है।

5. देश के अनेक भागों में शैक्षिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है इसलिए अधिकांश लोग पिछड़े हुए गरीब हैं तथा पौष्टिक भोजन नहीं ले पाते हैं।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *