बालगोबिन भगत का गंगा-स्नान पर जाते समय क्या नियम था?
बालगोबिन भगत का गंगा-स्नान पर जाते समय क्या नियम था?
प्रश्न. बालगोबिन भगत का गंगा-स्नान पर जाते समय क्या नियम था?
उत्तर- बालगोबिन भगत हर वर्ष गंगा-स्नान के लिए जाते थे। इस बहाने उन्हें संतों के दर्शन हो जाते थे। गंगा उनके गाँव से तीस कोस दूर थी। वहाँ जाने में चार-पाँच दिन लग जाते थे। वे गंगा-स्नान जाते समय अपने घर से ही खाकर चलते थे और वापस अपने घर पर आकर ही खाते थे। उनके अनुसार यदि वे साधु हैं, तो साधु को कहीं आते-जाते समय खाने की क्या आवश्यकता है और यदि वे गृहस्थ हैं, तो गृहस्थ के लिए भिक्षा माँगकर खाना अच्छा नहीं है। इसलिए वे दोनों कारणों से मार्ग में खाना नहीं खाते थे। मार्ग में प्यास लगने पर पानी अवश्य पीते थे।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
-
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- BPSC Notes ————– Click Here