लोकतन्त्र किस तरह उत्तरदायी, ज़िम्मेवार और वैध सरकार का गठन करता है ?

लोकतन्त्र किस तरह उत्तरदायी, ज़िम्मेवार और वैध सरकार का गठन करता है ?

अथवा
क्या लोकतन्त्र उत्तरदायी, जिम्मेदार और वैध शासन है? अपने दृष्टिकोण के पक्ष में तर्क दीजिए।
अथवा
लोकतान्त्रिक व्यवस्था किस प्रकार नागरिकों की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के प्रति उत्तरदायी और जिम्मेदार है? विश्लेषण कीजिए।
अथवा
“आपके मतानुसार लोकतन्त्र उत्तरदायी, जिम्मेदार व वैध शासन है।” अपने मत के पक्ष में तीन तर्क दीजिए।
उत्तर: लोकतन्त्र एक उत्तरदायी, जिम्मेदार और वैध सरकार शासन का गठन निम्नलिखित प्रकार से करता है
1. उत्तरदायी सरकार:- लोकतन्त्र एक उत्तरदायी सरकार का गठन करता है। लोकतन्त्र में सबसे बड़ी चिन्ता यह होती है कि लोगों को अपना शासक चुनने का अधिकार और शासकों पर नियन्त्रण बरकरार रहे। लोकतन्त्र में जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनती है। ये प्रतिनिधि सरकार बनाते हैं और अपने कार्यों के लिए जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं। इस प्रकार एक निश्चित समय अन्तराल पर निर्वाचन की व्यवस्था के द्वारा लोकतन्त्र एक उत्तरदायी सरकार का गठन करता है।

2. जिम्मेवार सरकार:- लोकतन्त्र एक जिम्मेवार सरकार का गठन करता है क्योंकि इसका निर्णय जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि करते हैं। ये प्रतिनिधि समाज की समस्याओं पर बहस करते हैं एवं तदनुसार नीतियाँ एवं कार्यक्रम बनाते हैं। समस्याओं को सुलझाने के लिए इन्हीं नीतियों एवं कार्यक्रमों को लागू किया जाता है।

3. वैध सरकार:- लोकतन्त्र एक वैध सरकार का निर्माण करता है क्योंकि यह जनता की सरकार होती है। लोकतान्त्रिक सरकारें जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों की सरकारें होने के कारण वैध सरकारें होती हैं। इन्हें देश की जनता की स्वाभाविक स्वीकृति मिली हुई होती है। यह जनता ही होती है जो अपने द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार बनाकर स्वयं के ऊपर शासन करवाती है।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *