Ancient History Notes in Hindi
Ancient History Notes in Hindi
Ancient History Notes in Hindi
भारत पर हूणों का आक्रमण
* हूण मध्य एशिया की एक जनजाति थी.
* हूणों ने मध्य एशिया से पश्चिम एवं पूर्व दोनों तरफ आक्रमण किया.
* हूणों कि पश्चिमी शाखा ने महान रोमन साम्राज्य को नष्ट कर दिया.
* हूणों कि पूर्वी शाखा ने चीन एवं भारत पर आक्रमण किया.
* चीन की महान दीवार का निर्माण हूणों की आक्रमण से रक्षा करने के लिए ही बनाया गया था.
* हूणों के पूर्वी शाखा ने ही स्कंद गुप्त के समय पहली बार भारत पर आक्रमण किया.
* स्कंदगुप्त के समय हुए हूण आक्रमण का नेतृत्व खुश नवाज ने किया था.
* हूणों का दूसरा आक्रमण 500 ई. में तोरमाण के नेतृत्व में गुप्त शासक नरसिंह गुप्त बालादित्य के समय हुआ था.
* बालादित्य ने इस आक्रमण को भी विफल कर दिया.
* लेकिन तोरमाण भारत के उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र में हूण राज्य स्थापित करने में सफल रहा.
* कुछ समय बाद इसने मध्यप्रदेश के मालवा एवं एरण तक अपने साम्राज्य का विस्तार किया.
* तोरमाण ने अपने साम्राज्य की राजधानी शाकल (सियालकोट पाकिस्तान) रखा.
* तोरमाण के बाद मिहिरकुल हूण वंश का अगला शासक हुआ.
* हूणों के बार-बार के आक्रमण से उत्तर-भारत के राजनीतिक एकता प्रभावित हुई.
* मिहिरकुल एवं तोरमाण शैव धर्म के उपासक थे.
* मालवा के शासक यशोधर्मन या यशोवर्मन ने मिहिरकुल को बुरी तरह पराजित कर दोनों को भारत से बाहर खदेड़ दिया.
* हूणों को पूरी तरह नष्ट करने वाला शासक मालवा का यशोधर्मन ही था.
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here