Ancient History Notes in Hindi
Ancient History Notes in Hindi
Ancient History Notes in Hindi
मिहिर भोज प्रथम समय 836 ई. से 885 ई. तक
* मिहिर भोज प्रथम गुर्जर प्रतिहार वंश का सबसे शक्तिशाली शासक था.
* मिहिर भोज, रामभद्र (833 ई. से 836 ई. तक) का पुत्र था.
* प्रारंभ में मिहिर भोज पाल शासक देवपाल एवं राष्ट्रकूटो से पराजित हुआ.
* परंतु राष्ट्रकूटों के आंतरिक उलझन का लाभ उठाकर एवं देवपाल के मृत्यु के बाद कन्नौज पर अधिकार कर लिया.
* मिहिर भोज के काल से लगभग एक सौ बरसों तक कन्नौज पर त्योहारों की राजधानी रहा.
* मिहिर भोज ने राजपूताना से उज्जैन तक के क्षेत्र को विजित किया.
* इसके समय में गुर्जर प्रतिहार राजवंश की सीमा का सबसे अधिक विस्तार हुआ.
* इसने पाल शासक नारायण पाल एवं राष्ट्रकूट शासक कृष्ण द्वितीय दोनों को बुरी तरह पराजित किया.
* प्रसिद्ध अरब यात्री सुलेमान मिहिर भोज के शासनकाल में भारत आया था.
* मिहिर भोज ने आदीवाराह की उपाधि धारण की थी एवं आदीवाराह प्रकार के सिक्के भी चलाए थे.
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here