Bpsc gk notes in hindi
Bpsc gk notes in hindi
Bpsc gk notes in hindi
* गोवा मन्त्रिमण्डल बर्खास्त किया गया-
(A) राज्यपाल द्वारा
(B) मुख्यमंत्री द्वारा
(C) भारत के राष्ट्रपति द्वारा
(D) इनमें से कोई नहीं
नोट्स —
* राज्य मंत्रिमंडल की नियुक्ति/पदच्युति संबंधी विधिक उपबंध भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 में उल्लिखित हैं।
* संविधान के अनुच्छेद 164 (1) में यह स्पष्ट कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाएगी तथा अन्य मंत्रियों की नियुक्ति मुख्यमंत्री के परामर्श से राज्यपाल द्वारा की जाएगी।
* साथ ही मंत्रिगण राज्यपाल के प्रसादपर्यन्त पद धारण करेंगे।
* गोवा भी भारतीय संघ का एक राज्य है, इसलिए वहाँ की मंत्रिपरिषद् की बर्खास्तगी की शक्ति राज्यपाल में ही निहित है।
* ज्ञातव्य है कि 3 फरवरी, 2005 को मनोहर पार्रीकर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को गोवा के तत्कालीन राज्यपाल एल. सी. जमीर द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था और तदन्तर 5 फरवरी, 2005 को गोवा में कांग्रेसी सरकार का गठन किया गया था।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
-
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- BPSC Notes ————– Click Here