Bpsc gk notes in hindi

Bpsc gk notes in hindi

                    Bpsc gk notes in hindi

* भारत का राष्ट्रपति किसके द्वारा हटाया जा सकता है ?

(A) लोकसभा द्वारा
(B) संसद द्वारा
(C) भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
(D) प्रधानमंत्री द्वारा
नोट्स-
* संविधान के अनुच्छेद 61 में राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया दी गई है।
* यह प्रक्रिया न्यायिक भी है और राजनीतिक भी ।
* महाभियोग के लिए अनु. 61 में एक ही आधार विनिर्दिष्ट है और वह है संविधान का अतिक्रमण ।
* राष्ट्रपति के विरुद्ध आरोप संसद के किसी भी सदन में प्रारम्भ किये जा सकते हैं।
* संकल्प उस सदन की कुल सदस्य संख्या के कम से कम दो-तिहाई बहुमत से पारित किया जाना चाहिए।
* जब एक सदन द्वारा इस प्रकार आरोप लगाया जाता है तो दूसरे सदन द्वारा उसका अन्वेषण होता है।
* यदि अन्वेषण के बाद सदन दो-तिहाई बहुमत से संकल्प पारित करके यह घोषित कर देता है कि आरोप साबित हो गया है तो ऐसे संकल्प का प्रभाव उसके पारित किये जाने की तारीख से राष्ट्रपति को उसके पद से हटाना होगा।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..

  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • BPSC Notes ————– Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *