Modern History Notes in Hindi
Modern History Notes in Hindi
Modern History Notes in Hindi
लखनऊ पैक्ट 1916 ई.
* 1914 ई. में जेल से रिहा होने के पश्चात तिलक ने कांग्रेस को एकजुट करने का प्रयास तेज किया.
* इसी बीच 1915 ई. में फिरोजशाह मेहता तथा गोपाल कृष्ण गोखले की मृत्यु हो चुकी थी.
* 1916 ई. में तिलक और एनी बेसेंट के प्रयास से कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन में गरम दल और नरम दल फिर से एक हो गए.
* तथा कांग्रेस और मुस्लिम लिंग में समझौता हो गया, जिसे लखनऊ समझौता के नाम से जाना जाता है.
* लखनऊ समझौते के अंतर्गत कांग्रेस ने पहली बार मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचक मंडल की मांग को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया जो भविष्य के लिए कांग्रेस की बहुत बड़ी भूल सिद्ध हुई.
* कांग्रेसी एवं मुस्लिम लीग की यह निकटता 1920 ई. के असहयोग आंदोलन तक बनी रही.
* समझौता के समय मुस्लिम लीग के प्रमुख नेता- मोहम्मद अली जिन्ना थे, जिन्होंने अपनी राजनैतिक जीवन की शुरुआत दादाभाई नरोजी के निजी सचिव के रूप में की थी.
* इस लखनऊ अधिवेशन की अध्यक्षता-अंबिका मजूमदार ने की थी.
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- BPSC Notes ————– Click Here