Modern History Notes in Hindi
Modern History Notes in Hindi
Modern History Notes in Hindi
चंपारण सत्याग्रह 1917 ई.
* गांधी जी द्वारा सत्याग्रह का सबसे पहले प्रयोग दक्षिण अफ्रीका में किया गया था.
* तथा भारत में गांधी जी द्वारा सत्याग्रह का प्रयोग सबसे पहले चंपारण में किया गया.
* 19 वी सदी के आरंभ में गोरे बागान मालिकों ने किसानों से एक अनुबंध करा लिया.
* जिसके तहत किसानों को अपनी जमीन के 3/20वें हिस्से में नील की खेती करना अनिवार्य था, इसे तिनकठिया पद्धति कहा जाता है.
* इस समस्या से निजात पाने के लिए चंपारण के एक किसान नेता राजकुमार शुक्ला ने 1916 ई. के लखनऊ कांग्रेस अधिवेशन में गांधी जी से मुलाकात की.
* तथा चंपारण आने के लिए गांधी जी को आमंत्रित किया, ताकि नील की खेती से चंपारण के किसानों को छुटकारा दिलाया जा सके.
* 1917 ई. में गांधीजी अपने समर्थकों बृज किशोर दास, राजेंद्र प्रसाद, महादेव देसाई, नरहरी पारीक, जे. बी. कृपलानी तथा अनुग्रह नारायण सिंह को साथ लेकर मोतिहारी पहुंचे.
* जहां, वहां के कलेक्टर द्वारा गांधी जी को मोतिहारी जेल में बंद कर दिया गया परंतु बिहार के गवर्नर के आदेश पर उन्हें रिहा कर दिया गया.
* गांधीजी के दबाव में अंग्रेज सरकार द्वारा जोंस सलाई के नेतृत्व में सलाई कमेटी का गठन किया गया.
* जिसे चंपारण एग्रीरियन कमेटी के नाम से जाना जाता है.
* जिसके सदस्य महात्मा गांधी भी थे.
* इस समिति द्वारा चंपारण में तीनकठिया व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया गया.
* तथा बागान मालिकों को अवैध वसूली का 25 % किसानों को वापस करने का निर्णय लिया गया.
-
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- BPSC Notes ————– Click Here