खाना चाहते हो तो क्रोध और गम को खाओ। मारना चाहते हो तो बुरे विचारों को मारो ।
जानना चाहते हो तो परमेश्वर को जानो ।जीतना चाहते हो तो तृष्णाओं को जीतो ।
पीना चाहते हो तो ईश्वर चिन्तन का शर्बत पीओ। पहनना चाहते हो तो नेकी का जामा पहनो ।
करना चाहते हो तो दीन-दुखियों की सहायता करो। छोड़ना चाहते हो तो झूठ बोलना छोड़ दो।
बोलना चाहते तो मीठे वचन बोलो।तौलना चाहते हो तो अपनी वाणी को तोलो।
देखना चाहते हो तो अपने अवगुणों को देखो। सुनना चाहते हो तो दुःखियों की पुकार सुनो।
AdhiK Jankari Ke Liye Niche sikhlo Pe click Kare>>>