प्रश्न : इंसान और शैतान में क्या फर्क  हैं? उत्तर : इंसान के मरने के बाद लोग उसे प्रेम और श्रद्धा से याद करते हैं, जबकि शैतान के मरने के बाद लोग उसे घृणा से याद करते हैं।

आज का सुविचार 

प्रश्न: मनुष्य कब बनता है और कब बिगड़ता है? उत्तर : मनुष्य सत्संग से बनता है और कुसंग से बिगड़ता है।

आज का सुविचार 

प्रश्न: आदमी कब हैवान बन जाता है ?  उत्तर : जब वह इंसानियत को भूल जाता है या उस पर शैतानियत हावी हो जाती है।

आज का सुविचार 

प्रश्न : सच्चा दोस्त कौन है?  उत्तर : जो विपत्ति में साथ दे और हर समय नेक सलाह दे।

आज का सुविचार 

प्रश्न : जिसका दुनिया में कोई नहीं होता उसका कौन होता है?  उत्तर : उसकी खुद की हिम्मत और उसका भगवान् ।

आज का सुविचार 

प्रश्न: भगवान् के न्याय और न्यायाधीश के न्याय में क्या फर्क है?  उत्तर : न्यायाधीश के न्याय में भूल हो सकती है क्योंकि वह सिर्फ सबूतों पर टिकी होती है जो झूठे भी हो सकते हैं, जबकि भगवान् के न्याय में किसी सबूत की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।

आज का सुविचार 

AdhiK Jankari Ke Liye Niche sikhlo Pe click Kare>>>