प्रश्न: क्या दर्पण कभी झूठ नहीं बोलता? उत्तर : जी हैं. वह आपको अपना असली चेहरा ही दिखायेगा ।
प्रश्न : वह कौन सी दौलत है, जो बाँटने से खत्म नहीं होती? उत्तर : वह है ज्ञान की दौलत ।
प्रश्न : इंसान बड़ा है या पैसा ? उत्तर : आज के भौतिक युग में पैसे को ज्यादा महत्व दिया जाता है, लेकिन इंसानियत सर्वश्रेष्ठ है।
प्रश्न : अन्धा कौन है? उत्तर : अन्धा वह नहीं, जिसकी आँखें नहीं है। अन्धा वह है जो अपने दोषों को ढँकता है।
प्रश्न : उत्पात किसको शोभा देता है और क्षमा किसको? उत्तर : उत्पात छोटों को और क्षमा बड़ों को शोभा देती है।