प्रश्न : आज के युग में इंसान से ज्यादा पैसे की कद्र क्यों की जाती है? उत्तर : क्योंकि आज के जमाने में पैसे से इंसान भी खरीदे जाते हैं।
प्रश्न : बात की मार और तलवार की मार में क्या फर्क है? उत्तर : तलवार की मार का जख्म भर जाता है, पर बात का जख्म सदैव हरा रहता है, बहुत ही मुश्किल से भर पाता है।
प्रश्न : मकान और घर में क्या अन्तर है? उत्तर : मकान ईंट गारे से बनते हैं और घर प्रेम से ।
प्रश्न: माँ को अक्सर 'तुम' और पिता को 'आप' कहकर क्यों सम्बोधित किया जाता है?' उत्तर : क्योंकि माँ का स्वभाव कोमल एवं ममत्व से भरा होता है, तथा बच्चा ज्यादा समय माँ के साथ ही गुजारता है, तथा पिता का स्वभाव रोबीला होता है और वह ज्यादा समय बाहर गुजारता है ।
यमुना की लहरों से जब मैंने कल पूछा- 'दर्शन' और 'देखने' में अन्तर है कितना? यमुना हँसी और कलकल स्वर में बोली- 'वृन्दावन' और 'आगरा' में है जितना ।