अच्छे लोकतंत्र को परिभाषित करने के लिए यह रही आपके लिखने की जगह। (अपना नाम लिखें) …………….. अच्छे लोकतंत्र की परिभाषा (अधिकतम 50 शब्दों में।)

अच्छे लोकतंत्र को परिभाषित करने के लिए यह रही आपके लिखने की जगह। (अपना नाम लिखें) …………….. अच्छे लोकतंत्र की परिभाषा (अधिकतम 50 शब्दों में।)

उत्तर: एक अच्छा लोकतंत्र वह है जिसमें जनता द्वारा निर्वाचित शासकों द्वारा, जनता की इच्छाओं तथा आशाओं को पूरी करने के लिए, संवैधानिक ढाँचे के अन्तर्गत, मुख्य फैसले लिये जाते हैं और यदि ये शासक जनता की उम्मीदों पर खरे ही उतर पाते तो इस स्थिति में, जनता के पास उन्हें वापस बुला सकने का प्रावधान हो। लोकतंत्र की विशेषताएँ:

1. लोकतंत्र को एक दूसरे के विरोधाभासों का सम्मान करना चाहिए और उन्हें कम करने के प्रयास करने चाहिए।

2. एक बार गंभीर अपराधी पाए जाने पर, व्यक्ति के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

3. जनता को अपने प्रतिनिधियों द्वारा सही तरीके से काम न करने पर उन्हें वापस बुलाने का अधिकार प्राप्त होना चाहिए।

4. लोकतंत्र में अल्पसंख्यकों तथा वंचितों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व उपलब्ध कराना चाहिए।

5. एक अच्छे लोकतंत्र में, निर्वाचित नेताओं को कुछ निश्चित नैतिक नियमों का पालन करना चाहिए।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *