अपने शासन वाले क्षेत्रों में शासन व्यवस्था को ज्यादा कुशल बनाने के लिए नेपोलियन ने क्या बदलाव किए ?

अपने शासन वाले क्षेत्रों में शासन व्यवस्था को ज्यादा कुशल बनाने के लिए नेपोलियन ने क्या बदलाव किए ?

अथवा
नेपोलियन की संहिता को फ्रांसीसी नियंत्रण के अधीन क्षेत्रों में किस प्रकार लागू किया गया? उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए।
उत्तर: अपने शासन वाले क्षेत्रों में शासन व्यवस्था को ज्यादा कुशल बनाने के लिए नेपोलियन ने निम्नलिखित बदलाव किए:

  1. नेपोलियन ने प्रशासनिक तंत्र में क्रान्तिकारी सिद्धान्तों का समावेश कर उसे अधिक तर्कसम्मत और प्रभावी बनाया।
  2. उसने सन् 1804 में एक नागरिक संहिता (नेपोलियन संहिता या नेपोलियन कोड) बनाई। उसने जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त कर दिए थे।
  3. उसने कानून के समक्ष समानता एवं सम्पत्ति के अधिकार को सुरक्षित बनाया।
  4. उसने प्रशासनिक विभाजनों को सरल बनाया, सामंती व्यवस्था को खत्म किया तथा किसानों को भू-दासत्व एवं जागीरदारी शुल्कों से मुक्ति दिलवायी।
  5. उसने शहरों में भी कारीगरों के श्रेणी संघों के नियन्त्रणों को हटा दिया था।
  6. यातायात व संचार व्यवस्थाओं में सुधार किये।
  7. एक समान कानून व्यवस्था एवं माप तौल की एक जैसी प्रणाली लागू की।
  8. सम्पूर्ण देश में एक राष्ट्रीय मुद्रा प्रचलित की गई।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *