आपके विचार से कंपनी अपने वैश्विक कारोबार के लिए कार के पुों के विनिर्माण केन्द्र के रूप में भारत का विकास क्यों करना चाहती है? निम्न कारकों पर विचार करें
आपके विचार से कंपनी अपने वैश्विक कारोबार के लिए कार के पुों के विनिर्माण केन्द्र के रूप में भारत का विकास क्यों करना चाहती है? निम्न कारकों पर विचार करें
(अ) भारत में श्रम और अन्य संसाधनों पर लागत।
(ब) कई स्थानीय विनिर्माताओं की उपस्थिति, जो फोर्ड मोटर्स को कलपुर्जी की आपूर्ति करते हैं।
(स) अधिक संख्या में भारत और चीन के ग्राहकों से निकटता।
उत्तर: भारत एक विकासशील देश है जहाँ आने वाले समय में कारों की माँग में बहुत अधिक वृद्धि हो सकती है जिसके कारण फोर्ड मोटर्स को एक अच्छा बाजार प्राप्त हो सकता है। इसलिए फोर्ड कम्पनी वैश्विक स्तर पर अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कार के पुर्जी के विनिर्माण केन्द्र के रूप में भारत का विकास करना चाहती है।
(अ) भारत में विशाल जनसंख्या के कारण बेरोजगारी व अर्द्धबेरोजगारी पर्याप्त रूप से विद्यमान है। यहाँ पर्याप्त कुशल व अकुशल श्रमिक बहुत कम लागत पर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त भारत में अन्य संसाधनों की लागतें भी कम हैं।
(ब) भारत में कई प्रकार के छोटे पैमाने की स्थानीय औद्योगिक इकाइयाँ विनिर्माणकर्ता के रूप में फोर्ड मोटर्स को कल-पुर्षों की आपूर्ति करती हैं। जिनके पास कीमत, गुणवत्ता प्रदान करने एवं श्रम शर्तों का निर्धारण करने की अपार क्षमता होती है।
(स) भारत और चीन दोनों पड़ौसी देश हैं। दोनों ही देशों के ग्राहकों से निकटता है तथा वे फोर्ड कम्पनी को विशाल बाजार प्रदान कर सकते हैं।
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here