किन्हीं दो देशों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए बताएं कि उन्नीसवीं सदी में राष्ट्र किस प्रकार विकसित हुए ?

किन्हीं दो देशों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए बताएं कि उन्नीसवीं सदी में राष्ट्र किस प्रकार विकसित हुए ?

                                  अथवा
19वीं सदी के मध्य में इटली के राजनीतिक रूप में बँटे होने के कारणों का वर्णन कीजिए।
                                   अथवा
इटली के एकीकरण का वर्णन कीजिए।
                                   अथवा
जर्मनी व इटली के एकीकरण की प्रक्रिया को समझाइए।
                                    अथवा
जर्मनी का एकीकरण किस प्रकार हुआ था ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: उन्नीसवीं सदी में यूरोप में अनेक राष्ट्र विभिन्न तरीकों से विकसित हुए, जिनमें से जर्मनी व इटली प्रमुख हैं

1. जर्मनी:

  • जर्मनी में राष्ट्रवादी भावनाएँ मध्य वर्ग के लोगों में अधिक थीं। सन् 1848 में जर्मन महासंघ ने विभिन्न शेत्रों को जोड़कर एक निर्वाचित संसद (फ्रैंकफर्ट संसद) द्वारा शासित राष्ट्र राज्य बनाने का प्रयास किया था।
  • उदारवादी मध्यम वर्ग द्वारा राष्ट्र निर्माण के इन प्रयासों को राजशाही एवं सेना ने मिलकर दबा दिया। उनका प्रशा के बड़े भूस्वामियों ने भी समर्थन किया।
  • इसके पश्चात् प्रशा ने राष्ट्रीय एकीकरण के आन्दोलन का नेतृत्व सँभाला। प्रशा के प्रमुख मंत्री ऑटोवान बिस्मार्क ने इस कार्य में प्रशा की सेना व नौकरशाही की मदद ली।
  • सात वर्ष के दौरान ऑस्ट्रिया, डेनमार्क एवं फ्रांस से तीन युद्धों में प्रशा को विजय प्राप्त हुई और जर्मनी के एकीकरण की प्रक्रिया पूर्ण हुई।
  • जर्मनी में राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया ने प्रशा राज्य की शक्ति के प्रभुत्व को दर्शाया है।
  • एकीकरण के पश्चात् नये जर्मन राज्य में मुद्रा, बैंकिंग, कानूनी तथा न्यायिक व्यवस्थाओं के आधुनिकीकरण पर बल दिया गया।

2. इटली:

  • जर्मनी की तरह इटली में भी राजनैतिक विखण्डन का एक लम्बा इतिहास रहा है।
  • इटली अनेक वंशानुगत राज्यों एवं बहुराष्ट्रीय हैब्यबर्ग साम्राज्य में बिखरा हुआ था। 19वीं शताब्दी के मध्य में इटली सात राज्यों में विभाजित था, जिनमें से केवल एक राज्य सार्डिनिया- पीडमॉण्ट में एक इतालवी राजघराने का शासन था। उत्तरी भाग ऑस्ट्रिया व हैब्सबर्ग के नियन्त्रण में था, मध्य भाग पर पोप का शासन था तथा दक्षिण भाग स्पेन के बूढे राजाओं के अधीन था।
  • इस समय तक इतालवी भाषा ने भी साझा रूप हासिल नहीं किया था तथा अभी तक उसके विभिन्न क्षेत्रीय व स्थानीय रूप भी मौजूद थे।
  • सन् 1830 के दशक में ज्युसेपे मेत्सिनी ने एकीकृत इतालवी गणराज्य के लिए एक कार्यक्रम का निर्माण किया तथा अपने उद्देश्यों के प्रचार-प्रसार के लिए ‘यंग इटली’ नामक गुप्त संगठन भी बनाया।
  • सन् 1831 और 1848 में क्रान्तिकारी विद्रोहों की असफलता के पश्चात् युद्ध के द्वारा इतालवी सज्यों को संगठित  करने का दायित्व सार्डिनिया-पीडमॉण्ट के शासक विक्टर इमेनुएल पीय पर आ गया।
  •  इटली के प्रदेशों को एकीकृत करने वाले आन्दोलन का नतृत्वकर्ता मंत्री प्रमुख कावूर ने फ्रांस और सार्डिनिया पीडमॉण्ट के मध्य कूटनीतिक संधि करायी।
  • सन् 1859 में सार्डिनिया-पीडमॉण्ट ने ऑस्ट्रिया को पराजित किया। इस युद्ध में नियमित सैनिकों के अतिरिक्त ज्युसेपे मेत्सिनी एवं गैरीबॉल्डी के नेतृत्व में अनेक सशस्त्र स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया था।
  • सन् 1860 में वे दक्षिण इटली एवं दो सिसिलियों के राज्यों में प्रवेश कर गये तथा स्पेनी शासकों को हटाने के लिए किसानों की मदद प्राप्त करने में सफल हुए। ।
  • सन् 1861 में इमेनुएल द्वितीय को एकीकृत इटली का राजा घोषित किया गया।
  • सन् 1866 में वेनेशिया को भी इटली में मिला दिया गया। सन 1870 में फ्रांस तथा प्रशा के मध्य युद्ध हुआ। फ्रांस ने अपने सैनिक रोम से हटा लिए। इस अवसर का लाभ उठाकर इटली की सेनाओं ने रोम पर भी अधिकार कर लिया, मेपल राज्य भी इटली में सम्मिलित हो गया। इस प्रकार इटली का एकीकरण हुआ।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *