तालिका 1.5 का ध्यान से अध्ययन कीजिए और निम्न अनुच्छेदों में रिक्त स्थानों को भरिए। हो सकता है इसके लिए आपको तालिका के आधार पर कुछ गणना करनी पड़े।

तालिका 1.5 का ध्यान से अध्ययन कीजिए और निम्न अनुच्छेदों में रिक्त स्थानों को भरिए। हो सकता है इसके लिए आपको तालिका के आधार पर कुछ गणना करनी पड़े।

तालिका 1.5 उत्तर प्रदेश की ग्रामीण जनसंख्या की शैक्षिक उपलब्धि श्रेणी

श्रेणी पुरुष महिला
ग्रामीण जनसंख्या की साक्षरता दर 76% 54%
10-14 वर्ष के बच्चों में साक्षरता दर 90% 87%
10-14 वर्ष की आयु के स्कूल जाने वाले ग्रामीण बच्चों का प्रतिशत 85% 82%

(क) सभी आयु वर्गों की साक्षरता दर, जिसमें युवक और वृद्ध दोनों सम्मिलित हैं, ग्रामीण पुरुषों के लिए ….. थी और ग्रामीण महिलाओं के लिए ……. थी। यही नहीं कि बहुत से वयस्क स्कूल ही नहीं जा पाए बल्कि ……. ……. ग्रामीण लड़के तथा …… ग्रामीण लड़कियाँ इस समय स्कूल में नहीं हैं।

(ख) इस तालिका से स्पष्ट है कि ……. प्रतिशत ग्रामीण लड़कियाँ और ……. प्रतिशत ग्रामीण लड़के स्कूल नहीं जा रहे हैं। इसलिए 10 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों में से …… प्रतिशत ग्रामीण लड़कियाँ और …… प्रतिशत ग्रामीण लड़के निरक्षर

(ग) हमारी स्वतंत्रता के 68 वर्षों के बाद भी, ……….. आयु के वर्ग में इस उच्च स्तर की निरक्षरता चिंताजनक है। बहुत से अन्य राज्यों में भी 14 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों को नि:शुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने के संवैधानिक लक्ष्य के निकट भी नहीं पहुँच पाए हैं, जबकि इस लक्ष्य को 1960 तक पूरा करना था।
उत्तर: (क) 76%, 54%, 15% ग्रामीण लड़के व 18% ग्रामीण लड़कियाँ
(ख) 18%, 15%, 13%, 10%
(ग) 10 – 14

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *