तालिका (1.6 पाठ्य पुस्तक) में दी गई प्रत्येक मद के लिए ज्ञात कीजिए कि कौन-सा देश सबसे ऊपर है और कौन-सा सबसे नीचे।
तालिका (1.6 पाठ्य पुस्तक) में दी गई प्रत्येक मद के लिए ज्ञात कीजिए कि कौन-सा देश सबसे ऊपर है और कौन-सा सबसे नीचे।
उत्तर: उपर्युक्त तालिका के आधार पर हम निम्नलिखित निष्कर्ष निकाल सकते हैं-
तालिका 1.6 : वर्ष 2017 के लिए भारत और उसके पड़ोसी देशों के कछ आँकडे
देश | सकल राष्ट्रीय आय (स.रा.आ.) प्रतिव्यक्ति आय (अमरीकी डॉलर में) (2011 क्रय शक्ति क्षमता)। | जन्म के समय ।सम्भावित आयु (2017) | विद्यालयी सम्भावित आयु औसत आयु 25 वर्ष या उसके अधिक (2017) | विश्व में मानव विकास सूचकांक (HDI) का क्रमांक (2016) |
श्रीलंका | 11,326 | 75.5 | 10.9 | 76 |
भारत | 6,353 | 68.8 | 6.4 | 130 |
म्यांमार | 5,567 | 66.7 | 4.9 | 148 |
पाकिस्तान | 5,331 | 66.6 | 5.2 | 150 |
नेपाल | 2,471 | 70.6 | 4.9 | 149 |
बांग्लादेश | 3,677 | 72.8 | 5.8 | 136 |
1. श्रीलंका की प्रतिव्यक्ति आय 11,326 अमेरिकी डॉलर है जो सर्वाधिक है, नेपाल की प्रतिव्यक्ति आय सबसे कम 2,471 डॉलर है।
2. जन्म के समय सम्भावित आयु की दृष्टि से श्रीलंका की स्थिति सर्वोच्च 75.5 वर्ष है जबकि पाकिस्तान की स्थिति निम्नतम 66.6 है।
3. 25 वर्ष या उससे अधिक आयु की जनसंख्या की विद्यालय औसत आयु के आधार पर श्रीलंका प्रथम (10.9%) है जबकि म्यांमार व नेपाल निम्नतम (4.9%) स्थान पर है।
4. उपयुक्त तालिका में मानव विकास सूचकांक की दृष्टि से श्रीलंका का स्थान उच्चतम (76) एवं पाकिस्तान का स्थान निम्नतम (150) है।
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here