दो ऐसे उदाहरण दीजिए जहाँ आधुनिक विकास से प्रगति की बजाय समस्याएँ पैदा हुई हैं? आप चाहें तो पर्यावरण, आणविक हथियारों व बीमारियों से सम्बन्धित क्षेत्रों पर विचार कर सकते हैं ?

दो ऐसे उदाहरण दीजिए जहाँ आधुनिक विकास से प्रगति की बजाय समस्याएँ पैदा हुई हैं? आप चाहें तो पर्यावरण, आणविक हथियारों व बीमारियों से सम्बन्धित क्षेत्रों पर विचार कर सकते हैं ?

उत्तर:
1. औद्योगिक विकास: विभिन्न देशों के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार के उद्योगों की बड़ी संख्या में स्थापना की गई। मिल से निकलने वाले धुएँ, हानिकारक गैसें व अन्य प्रदूपक पदार्थ उत्सर्जित होने से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण की समस्या में भी वृद्धि हुई है।

उदाहरण के तौर पर मथुरा तेल शोधनशाला से निकलने वाले धुएँ के कारण ताजमहल की सुन्दरता को खतरा उत्पन्न हो गया है। भोपाल गैस त्रासदी दिसम्बर, 1984 को यूनियन कार्बाइड कारखानों से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के रिसाव से हजारों व्यक्ति अकाल मृत्यु के शिकार हो गये तथा 10,000 से अधिक लोगों के शरीर विकृत हो गये।

2. परमाणु अस्त्रों का विकास: परमाणु बमों एवं आणिवक हथियारों के निर्माण में कई रेडियोधर्मी पदार्थों को काम में लिया जाता है। इनसे निकला घातक विकिरण मानव जाति व पेड़-पौधों के लिए अत्यन्त विनाशक है।

उदाहरण के रूप में, इनका महाघातक प्रभाव सर्वप्रथम संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा व नागासाकी पर डाले परमाणु बमों के समय देखा गया। इस दुर्घटना में अनेक लोग मारे गये व आज भी लोग इसके घातक प्रभाव झेल रहे हैं।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
AddThis Share Buttons generic via filter on the_content -->

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *