निम्नलिखित कथनों के पक्ष या विपक्ष में तर्क दें

निम्नलिखित कथनों के पक्ष या विपक्ष में तर्क दें

1. औद्योगिक देश ही लोकतान्त्रिक व्यवस्था का भार उठा सकते हैं, पर गरीब देशों को आर्थिक विकास करने के लिए तानाशाही चाहिए।
2. लोकतन्त्र अपने नागरिकों के बीच की असमानता को कम नहीं कर सकता।
3. गरीब देशों की सरकार को अपने ज्यादा संसाधन गरीबी को कम करने और आहार, कपड़ा, स्वास्थ्य तथा शिक्षा पर लगाने की जगह उद्योगों और बुनियादी आर्थिक ढाँचे पर खर्च करने चाहिए।
4. नागरिकों के बीच आर्थिक समानता अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोकतान्त्रिक देशों में है।
5. लोकतन्त्र में सभी को एक ही वोट का अधिकार है। इसका मतलब है कि लोकतन्त्र में किसी तरह का प्रभुत्व और टकराव नहीं होता।
उत्तर: 1. यद्यपि तानाशाही शासन से गरीब देशों में आर्थिक वृद्धि होती है, किन्तु स्वतन्त्रता, सम्मान जो केवल लोकतन्त्र में पाये जाते हैं, की कीमत पर तानाशाही का समर्थन नहीं किया जा सकता।

2. नागरिकों के बीच में असमानता आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियों के कारण हो सकती है। अतः सामाजिक और आर्थिक असमानताएँ लोकतन्त्र के द्वारा नहीं मिटायी जा सकती हैं।

3. औद्योगिक और बुनियादी ढाँचे पर पैसा खर्च करने और शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर कम पैसा खर्च करने पर कमजोर व्यक्तियों की संख्या बढ़ जायेगी तथा अशिक्षित लोगों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी, जो किसी उद्योग को संचालित नहीं कर सकते हैं। इसके विपरीत स्वस्थ और शिक्षित नागरिक स्वयं ही एक संस्थान हैं।

4. अमीर और गरीब सभी देशों में पाए जाते हैं और यह असमानता दूर नहीं की जा सकती।

5. सभी को एक मत का अधिकार है किन्तु टकराव अन्य मुद्दों पर होता है। एक पार्टी अपने हित के लिए चाहती है कि उसके पक्ष में अधिक से अधिक वोट पड़ें।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *