निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:

(i) तीन राज्यों के नाम बताएं जहाँ काली मृदा पाई जाती है। इस पर मुख्य रूप से कौन-सी फसल उगाई जाती है?
उत्तर: वे तीन राज्य निम्नलिखित हैं जहाँ काली मृदा पाई जाती है-

1. महाराष्ट्र,
2. मध्य प्रदेश
3. छत्तीसगढ़। इस मृदा पर मुख्य रूप से कपास की फसल उगाई जाती है।

(ii) पूर्वी तट के नदी डेल्टाओं पर किस प्रकार की मृदा पाई जाती है? इस प्रकार की मृदा की तीन मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर: पूर्वी तट के नदी डेल्टाओं पर जलोढ़ मृदा पाई जाती है। इस प्रकार की मृदा (जलोढ़ मृदा) की तीन प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. यह मृदा बहुत अधिक उपजाऊ होती है।
  2. इस मृदा में रेत, सिल्ट एवं मृत्तिका के विभिन्न अनुपात पाए जाते हैं।
  3. ये मृदाएँ पोटाश, फास्फोरस एवं चूनायुक्त होती हैं।

(iii) पहाड़ी क्षेत्रों में मृदा अपरदन की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाने चाहिए?
उत्तर: पहाड़ी क्षेत्रों में मृदा अपरदन की रोकथाम के लिए निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए

  1. अतिरिक्त ढाल वाली भूमि पर समोच्च रेखाओं के समान्तर जुताई की जानी चाहिए।
  2. पहाड़ी क्षेत्रों में सीढ़ीदार खेत बनाकर कृषि की जानी चाहिए।
  3. पहाड़ी ढालों पर वृक्षों को कतारों में लगाकर रक्षक मेखला का विकास किया जाना चाहिए।

(iv) जैव और अजैव संसाधन क्या होते हैं? कुछ उदाहरण दें।
उत्तर: जैव संसाधन-वे संसाधन जिनकी प्राप्ति जैव मण्डल से होती है तथा जिनका एक निश्चित जीवन-चक्र होता है, जैव संसाधन कहलाते हैं, जैसे-मनुष्य, वनस्पति-जगत, प्राणि-जगत व पशुधन आदि। अजैव संसाधन-वे संसाधन जिनमें निश्चित जीवनक्रिया का अभाव होता है, अजैव संसाधन कहलाते हैं, जैसे-चट्टानें व धातुएँ आदि।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *