निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर 30 शब्दों में दीजिए

निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर 30 शब्दों में दीजिए

(i) एक पेय फसल का नाम बताएँ तथा उसको उगाने के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों का विवरण दें।
उत्तर: चाय एक प्रमुख पेय फसल है। चाय उत्पादन के लिए उपोष्ण कटिबन्धीय जलवायु, ह्यूमस एवं जीवाश्मयुक्त गहरी मिट्टी एवं सुगम जल निकास वाले ढलवा क्षेत्र अनुकूल माने जाते हैं। वर्षभर समान रूप से होने वाली वर्षा की बौछारें चाय की कोमल पत्तियों के विकास में सहायक होती हैं।

(ii) भारत की एक खाद्य फसल का नाम बताएँ और जहाँ यह पैदा की जाती है उन क्षेत्रों का विवरण दें।
उत्तर: चावल भारत की एक प्रमुख खरीफ खाद्य फसल है। चीन के पश्चात् भारत चावल का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। पश्चिम बंगाल भारत का सबसे बड़ा चावल उत्पादक राज्य है। भारत में चावल मुख्यतः उत्तरी-पूर्वी मैदानों, तटीय क्षेत्रों एवं डेल्टाई प्रदेशों में उत्पादित किया जाता है। इसके अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में भी चावल उगाया जाता है।

(iii) सरकार द्वारा किसानों के हित में किये गये संस्थागत सुधार कार्यक्रमों की सूची बनाएँ।
उत्तर: स्वतन्त्रता के पश्चात् भारत में किसानों के हित में कई संस्थागत सुधार कार्यक्रमों को शुरू किया गया है जिनमें खेतों की चकबन्दी, जमींदारी प्रथा की समाप्ति, फसल बीमा योजना, ग्रामीण बैंक व सहकारी समितियों की स्थापना, किसान क्रेडिट कार्ड, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना, कृषि कार्यक्रमों का प्रसारण, न्यूनतम सहायता मूल्य एवं खरीद मूल्यों की घोषणा आदि मुख्य हैं।

(iv) दिन-प्रतिदिन कृषि के अन्तर्गत भूमि कम हो रही है। क्या आप इसके परिणामों की कल्पना कर सकते हैं?
उत्तर: भारत में तीव्र गति से बढ़ती जनसंख्या के कारण दिन-प्रतिदिन कृषि के अन्तर्गत भूमि कम हो रही है। इसके परिणाम निम्नलिखित हो सकते हैं

1. खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ना।

2. उद्योगों को कच्चे माल की प्राप्ति न होना।

3. खाद्यान्नों का आयात करना।

4. बेरोजगारी में वृद्धि।

5. उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मृदा का लवणीय व पोषक तत्व रहित हो जाना।

6. भूमि का निम्नीकरण होना।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *