परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं ?

परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं ?

                                                     अथवा
“परिवहन तथा संचार” के विभिन्न साधनों को किसी राष्ट्र की जीवन रेखाएँ क्यों कहा जाता है ?
                                                     अथवा
हमारे जीवन को समृद्ध तथा आरामदायक बनाने में परिवहन एवं संचार के साधनों की भूमिका की उदाहरण सहित परख कीजिए।

उत्तर: परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवनरेखा तथा अर्थव्यवस्था निम्नलिखित कारणों से कहे जाते है-

1. प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में विभिन्न सामग्रियों एवं सेवाओं का प्रयोग करता है। इनमें से कुछ तो उसके आस-पास उपलब्ध होती हैं जबकि कुछ अन्य वस्तुओं की जरूरतें दूसरे स्थान से लाकर पूरी की जाती हैं।

2. वस्तुएँ एवं सेवाएँ माँग स्थल से आपूर्ति स्थल पर अपने आप नहीं पहुँची. उनको आपूर्ति स्थलों से माँग स्थानों तक ले जाने के लिए परिवहन की आवश्यकता होती है।

3. एक देश के विकास की गति वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन के साथ-साथ उनके एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की सुविधा पर निर्भर है। इसलिए सक्षम परिवहन के साधन तीव्र विकास के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं।

4. सक्षम एवं तीव्र गति वाले परिवहन से आज सम्पूर्ण विश्व एक बड़े गाँव में परिवर्तित हो गया है।

5. परिवहन का यह विकास संचार साधनों के विकास की सहायता से ही संभव हो सका है। इसलिए परिवहन, संचार और व्यापार एक-दूसरे के पूरक हैं।

6. आज भारत अपने विशाल आकार, विविधताओं, भाषायी एव सामाजिक व सांस्कृतिक बहुलताओं के बावजूद विश्व के समस्त क्षेत्रों से परिवहन और संचार के साधनों के माध्यम से जुड़ा हुआ है।

7. रेल, वायु एवं जल परिवहन, समाचारपत्र, रेडियो, दूरदर्शन, सिनेमा व इंटरनेट आदि भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में अनेक प्रकार से सहायक हैं।

8. परिवहन और संचार ने हमारे जीवन को समृद्ध किया है तथा आरामदायक जीवन के लिए सुविधाओं व साधनों में वृद्धि की है।

9. आधुनिक संचार एवं परिवहन के साधन हमारे देश व इसकी आधुनिक अर्थव्यवस्था को संचालित करते हैं इसलिए साधन व परिवहन का जाल व संचार के साधन आज सम्पूर्ण विश्व. राष्ट्र व स्थानीय व्यापार हेतु पूर्व-अपेक्षित हैं। अत: परिवहन व संचार के साधनों को देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था कहा जाता है।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *