पर्यावरण में गिरावट के कुछ ऐसे उदाहरणों की सूची बनाइए जो आपने अपने आसपास देखे हों।

पर्यावरण में गिरावट के कुछ ऐसे उदाहरणों की सूची बनाइए जो आपने अपने आसपास देखे हों।

उत्तर: मैंने अपने आसपास पर्यावरण में गिरावट के निम्नलिखित उदाहरण देखे हैं
1. भूमिगत जलस्तर: में कमी हमारे आसपास भूमिगत जल का अति उपयोग हो रहा है जिसके कारण जल के स्तर में निरन्तर कमी आती जा रही है, जो एक चिंता का विषय है।

2. वनों की कटाई हमारे: आसपास वनों की अन्धाधुन्ध कटाई हो रही है, वन क्षेत्र कारखानों, आवासीय भवनों एवं वाणिज्यिक भवनों में परिवर्तित हो गए हैं। जिससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ा है तथा रेगिस्तान के फैलाव का खतरा भी उत्पन्न हो गया है।

3. वन्य जीवों का शिकार: शिकारी एवं तस्कर निरन्तर वन्य जीवों का शिकार कर रहे हैं एवं उनके विभिन्न अंगों का व्यापार कर रहे हैं। इससे दुर्लभ वन्य प्राणियों के लुप्त होने का खतरा बढ़ गया है।

4. खनन क्रिया से प्रदूषण: हमारे क्षेत्र के आसपास खनिज निकालने की क्रियाएँ भूमि, जल, वायु को प्रदूषित कर रही हैं जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है।

5. वायु प्रदूषण: औद्योगीकरण एवं शहरीकरण से वायु प्रदूषण में वृद्धि हुई है। कल-कारखानों से निकलने वाली विभिन्न प्रकार की गैसें न केवल मानव स्वास्थ्य को वरन् पर्यावरण को भी नुकसान पहुँचा रही हैं।

6. जल प्रदूषण: उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्ट जल, घरेलू मल, उर्वरकों व कीटनाशक दवाइयों के कारण जल प्रदूषण बढ़ा है।

7. औद्योगीकरण व शहरीकरण से ध्वनि-प्रदूषण में भी वृद्धि हुई है।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
AddThis Share Buttons generic via filter on the_content -->

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *