पिछले पन्द्रह वर्षों में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृत्ति पर एक लेख लिखें।

पिछले पन्द्रह वर्षों में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृत्ति पर एक लेख लिखें।

उत्तर: भारत के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में पिछले पन्द्रह वर्षों में भारी बदलाव आया है। परिवर्तन की इस प्रवृत्ति को निम्नलिखित रूप में देखा जा सकता है:

1. पहले भारत वस्तुओं का ही आदान-प्रदान करता था परन्तु अब सूचनाओं, ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान में वृद्धि हुई है।

2. आज भारत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक सॉफ्टवेयर महाशक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है।

3. वर्तमान में भारत सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से अत्यधिक मात्रा में विदेशी मुद्रा का अर्जन कर रहा है।

4. पूर्व में भारत कच्चे माल का निर्यात अधिक करता था परन्तु अब औद्योगीकरण में प्रगति होने के कारण विदेशों को तैयार माल अधिक भेजा जाने लगा है।

5. आज भारत कृषि उत्पादों का आवश्यकता से अधिक उत्पादन करने के कारण इसका निर्यात कर रहा है।

6. पिछले कुछ वर्षों में भारत के निर्यात व्यापार में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। विगत वर्षों में जिन वस्तुओं का निर्यात लगातार बढ़ रहा है उनमें कृषि उत्पाद, खनिज व अयस्क. रत्न व जवाहरात, रसायन व सम्बन्धित उत्पाद, इंजीनियरिंग सामान व पेट्रोलियम उत्पाद आदि प्रमुख हैं।

7. भारत में पेट्रोलियम की माँग निरन्तर बढ़ते जाने के कारण आयातित पेट्रोलियम एवं पेट्रोलियम उत्पादों की मात्रा भी लगातार बढ़ती जा रही है। अन्य आयातित वस्तुओं में- मोती व बहुमूल्य रत्न, अकार्बनिक रसायन, कोयला, कोक व कोयले का गोला, मशीनरी आदि सम्मिलित हैं।

8. उर्वरकों, खाद्यान्न, वनस्पति तेल एवं छपाई मशीनों के आयात में भी वृद्धि हुई है।

9. भारत सरकार ने निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए करों में अनेक रियायतों का प्रावधान किया है तथा निजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी है।

10. भारतीय अर्थव्यवस्था में उदारीकरण व आर्थिक सुधारों को अपनाया गया है। इसके अन्तर्गत अल्पकालीन व दीर्घकालीन उपाय करके मूल्य स्थिरता, उद्योग, विदेशी व्यापार, राजकोषीय प्रबन्धन, बैंकिंग, बीमा वित्तीय क्षेत्र, कर प्रणाली आदि क्षेत्रों में आवश्यक परिवर्तन किये गये तथा वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति बढ़ाने का प्रयास किया गया।

11. विश्व व्यापार संगठन से किए गए वायदे के अनुरूप भारत ने आयात शुल्क में कमी कर अनेक वस्तुओं पर मात्रात्मक प्रतिबन्ध हटा दिये हैं।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *