बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव क्यों पनपा?
बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव क्यों पनपा?
अथवा
यूरोप में सन् 1871 के बाद बाल्कन क्षेत्र में बनी विस्फोटक परिस्थितियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: सन् 1871 के पश्चात् यूरोप में गंभीर राष्ट्रवादी तनाव का प्रमुख स्रोत बाल्कन क्षेत्र था। इस तनाव के प्रमुख कारण निम्नलिखित थे-
- बाल्कन प्रदेश में अनेक जातीय समूह निवास करते थे।
- इस क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा ऑटोमन साम्राज्य के नियन्त्रण में था, जो पतन के कगार पर था।
- 19वीं शताब्दी में ऑटोमन साम्राज्य ने आधुनिकीकरण एवं आंतरिक सुधारों के माध्यम से स्थिति में परिवर्तन लाने का प्रयास किया लेकिन कोई विशेष सफलता नहीं मिल पायी।
- जैसे-जैसे विभिन्न स्लाव राष्ट्रीय समूहों में अपनी पहचान तथा स्वतन्त्रता का विकास हुआ वैसे-वैसे बाल्कन क्षेत्र में तनाव बढ़ता गया।
- बाल्कन क्षेत्र में बड़ी शक्तियों के मध्य अधिक-से-अधिक क्षेत्र हथियाने की प्रतिस्पर्धा होने लगी। इसी समय यूरोपीय शक्तियों के बीच व्यापार व उपनिवेशों के साथ नौ-सैनिक और सैन्य ताकतों के लिए गहरी प्रतिस्पर्धा थी।
- रूस, जर्मनी, इंग्लैण्ड, ऑस्ट्रिया-हंगरी आदि बाल्कन क्षेत्र पर अपना प्रभुत्व स्थापित करने का प्रयास करने लगे जिसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में कई युद्ध हुए और अन्त में प्रथम विश्वयुद्ध जैसे परिणाम का सामना करना पड़ा।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here