ब्रिटेन में राष्ट्रवाद का इतिहास शेष यूरोप की तुलना में किस प्रकार भिन्न था ?

ब्रिटेन में राष्ट्रवाद का इतिहास शेष यूरोप की तुलना में किस प्रकार भिन्न था ?

                                       अथवा
ब्रिटेन एवं अन्य यूरोपीय देशों के राष्ट्रवाद का तुलनात्मक अध्ययन कीजिए।
उत्तर: यूरोप में राष्ट्रवाद शक्तिशाली क्रान्तियों, युद्धों तथा सैन्य अभियानों के फलस्वरूप विकसित हुआ। इसका उदाहरण जर्मनी और इटली का एकीकरण है। लेकिन ब्रिटेन में राष्ट्र राज्य का निर्माण किसी क्रान्ति का परिणाम नहीं था बल्कि यह एक क्रमिक विकास के अन्तत सम्भव हुआ। ब्रिटेन में राष्ट्रवाद के लिए कोई युद्ध नहीं लड़ा गया। अतः ब्रिटेन में राष्ट्रवाद का इतिहास शेष यूरोप से भिन्न है।

ब्रिटेन में अंग्रेज, वेल्स, स्कॉटिश व आयरिश आदि जातीय समूह थे जिनकी पहचान नृजातीय थी। इन जातीय समूहों में से अंग्रेज धीरे-धीरे ताकतवर होते चले गए और उन्होंने अन्य जातीय समूहों पर प्रभुत्व जमाना प्रारम्भ कर दिया। सर्वप्रथम उन्होंने स्कॉटिश लोगों को अपने देश में सम्मिलित किया फिर उन पर प्रभुत्व यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय 11 स्थापित किया। इसके पश्चात् उन्होंने आयरिश लोगों पर नियन्त्रण किया तथा आयरलैण्ड को बलपूर्वक ब्रितानी राज्य में सम्मिलित कर लिया। इस प्रकार ‘यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन’ का शांतिपूर्ण तरीके से गठन हुआ।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *