लोकतन्त्र किन स्थितियों में सामाजिक विविधता को सँभालता है और उनके बीच सामंजस्य बैठाता है ?

लोकतन्त्र किन स्थितियों में सामाजिक विविधता को सँभालता है और उनके बीच सामंजस्य बैठाता है ?

अथवा
“लोकतन्त्र सामाजिक विविधताओं के सामंजस्य में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।” उदाहरणों सहित कथन को स्पष्ट कीजिए।
अथवा
सामाजिक विभाजनों के बीच सामंजस्य बैठाने के लिए लोकतन्त्र सबसे अच्छा तरीका है।” कथन को न्यायोचित ठहराइए।
उत्तर: लोकतन्त्र निम्नलिखित स्थितियों में सामाजिक विविधता को सँभालता है एवं उनके बीच सामंजस्य बैठाता है-
1. विश्व के अधिकांश देशों में- जिनमें लोकतान्त्रिक व्यवस्था को अपनाया गया है, उनमें अनेक प्रकार की सामाजिक विविधताएँ देखने को मिलती हैं। लोकतन्त्र शान्तिपूर्ण एवं सद्भाव के वातावरण में सामाजिक विभिन्नताओं को उचित स्थान प्रदान करता है व उन्हें अपनाता है। उदाहरण के रूप में, बेल्जियम की लोकतान्त्रिक व्यवस्था ने अपने यहाँ के विभिन्न जातीय समूहों की आकांक्षाओं के बीच सफलतापूर्वक सामंजस्य स्थापित किया।

2. लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं में वार्तालाप- विचार-विमर्श एवं वाद-विवाद के आधार पर निर्णय लिया जाता है। इससे लोगों के मध्य तनाव कम होते हैं जिससे हिंसा भड़कने अथवा रक्तपात होने की सम्भावना बहुत कम हो जाती है।

3. लोकतन्त्र में- सामाजिक विविधताओं से उत्पन्न समस्याओं के समाधान की क्षमता निहित होती है। देश की अधिक जनसंख्या होने के कारण व्यक्तियों के आचार-विचार, हित, दृष्टिकोण एवं दर्शन भिन्न-भिन्न होते हैं। इनके मध्य सामंजस्य स्थापित करने के लिए लोकतान्त्रिक व्यवस्था ही सबसे अच्छी है।

4. कोई भी समाज अपने विभिन्न समूहों के मध्य के टकरावों को पूरी तरह से समाप्त नहीं कर सकता पर हम इन अन्तरों और विभेदों का आदर करना सीख सकते हैं तथा उनके बीच बातचीत से सामंजस्य बैठाने का तरीका विकसित कर सकते हैं। इस हेतु लोकतन्त्र सबसे अच्छा है।

5. लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था विभिन्न विचारों के मध्य तभी सामंजस्य स्थापित करने में सफल हो सकती है जब बहुसंख्यक समुदाय अल्पसंख्यके की एकता एवं विचारों को सुने व समझे। लोकतन्त्र को भाषायी, जातिगत एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों को देश में उचित स्थान तथा सम्मानपूर्वक स्थिति प्रदान करनी चाहिए। अल्पसंख्यकों को भी देश के सर्वोच्च पद का सम्मान प्राप्त होना चाहिए। यदि जन्म के आधार पर किसी व्यक्ति को बहुसंख्यक समुदाय का हिस्सा बनने से रोका जाता है तो हम यह मानते हैं कि ऐसे लोग या ऐसे समूहों को सदैव के लिए बहुमत की स्थिति में आने से रोक दिया जाता है।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *