लोकतन्त्र को मजबूत बनाने के लिए नीतिगत-संस्थागत उपाय भी सुझाएँ

लोकतन्त्र को मजबूत बनाने के लिए नीतिगत-संस्थागत उपाय भी सुझाएँ

नीचे दिए गए ब्यौरों में लोकतन्त्र की चुनौतियों की पहचान करें। ये स्थितियाँ किस तरह नागरिकों के गरिमापूर्ण, सुरक्षित और शान्तिपूर्ण जीवन के लिए चुनौती पेश करती हैं।

1. उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद ओडिशा में दलितों और गैर-दलितों के प्रवेश के लिए अलग-अलग दरवाजा रखने वाले एक मन्दिर को एक ही दरवाजे से सबको प्रवेश की अनुमति देनी पड़ी। :
2. भारत के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
3. जम्मू-कश्मीर के गंडवारा में मुठभेड़ बताकर जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा तीन नागरिकों की हत्या करने के आरोप को देखते हुए इस घटना के जाँच के आदेश दिए गए।
उत्तर: 1. लोकतन्त्र में जाति-धर्म के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए इसी कारण सबके लिए एक ही दरवाजा कर दिया गया।

2. सरकार की नीतियों के विरोध में ऐसा हुआ। सरकार को चाहिए प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखकर अपनी नीतियों का निर्धारण करे।

3. इस घटना से यह पता चलता है कि लोकतन्त्र लोगों की स्वतन्त्रता की रक्षा करने में नाकाम रहा।

4. लोकतन्त्र को मजबूत करने के लिए अग्र उपाय हैं:-

* आपसी विवादों को बातचीत के जरिए हल करना चाहिए।

                                                    * भ्रष्टाचार को समाप्त करके।

                                                   * राजनैतिक पार्टियों को जाति-धर्म निरपेक्षपूर्ण कार्यक्रम बनाने चाहिए।

                                                   * सामान्य समस्याओं पर विचार कर उन्हें दूर करना चाहिए।

                                                   * सरकार को सभी लोगों के हित का ध्यान रखकर अपनी नीतियाँ बनानी चाहिए।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *