विश्व बैंक विभिन्न वर्गों का वर्गीकरण करने के लिए किस प्रमुख मापदण्ड का प्रयोग करता है? इस मापदण्ड की अगर कोई सीमाएँ हैं, तो सीमाएँ क्या हैं?
विश्व बैंक विभिन्न वर्गों का वर्गीकरण करने के लिए किस प्रमुख मापदण्ड का प्रयोग करता है? इस मापदण्ड की अगर कोई सीमाएँ हैं, तो सीमाएँ क्या हैं?
उत्तर: विश्व बैंक विभिन्न वर्गों का वर्गीकरण करने के लिए प्रति व्यक्ति आय का मापदण्ड प्रयोग करता है। प्रति व्यक्ति आय को औसत आय भी कहा जाता है। विश्व बैंक द्वारा प्रकाशित विश्व विकास रिपोर्ट के अनुसार देशों का वर्गीकरण करने में इसी मापदण्ड का प्रयोग किया गया है। वे देश जिनकी सन् 2017 में प्रति व्यक्ति आय US डॉलर 12,056 प्रतिवर्ष या उससे अधिक थी, वे समृद्ध माने गये हैं तथा वे देश जिनकी प्रतिव्यक्ति आय US डॉलर 995 प्रतिवर्ष या इससे कम थी, वे निम्न आय वर्ग वाले देश माने गये हैं। सीमा: प्रतिव्यक्ति आय मापदण्ड की प्रमुख सीमाएँ निम्नलिखित हैं
1. प्रतिव्यक्ति आय के आँकड़े आय के वितरण के बारे में कुछ नहीं बताते हैं अर्थात् यह आय के वितरण की उपेक्षा करता है।
2. प्रतिव्यक्ति आय का अधिक होना जनकल्याण में वृद्धि का सूचक नहीं है।
3. प्रतिव्यक्ति आय के अधिक होने के बावजूद यह सम्भव हो सकता है कि देश में कुछ ही लोग अत्यधिक धनवान हों एवं अधिकांश लोग अत्यधिक निर्धन हों।
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here