वैश्वीकरण भविष्य में जारी रहेगा। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आज से बीस वर्ष बाद विश्व कैसा होगा? अपने उत्तर का कारण दीजिए।

वैश्वीकरण भविष्य में जारी रहेगा। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आज से बीस वर्ष बाद विश्व कैसा होगा? अपने उत्तर का कारण दीजिए।

उत्तर: निःसन्देह वैश्वीकरण भविष्य में भी जारी रहेगा। आज से लगभग 20 वर्ष पश्चात् सम्पूर्ण विश्व एक बड़े बाजार के रूप में दिखाई देगा। इसके निम्नलिखित कारण हैं

1. सम्पूर्ण विश्व में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का अत्यधिक विस्तार होगा।

2. बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का विस्तार विश्व बाजारों को एक-दूसरे के निकट ले आएगा।

3. बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा विदेशी निवेश में अत्यधिक वृद्धि होगी।

4. श्रम की गतिशीलता बढ़ने से कुशल व अकुशल श्रमिक समस्त विश्व में फैल जाएँगे।

5. विभिन्न देशों के मध्य विदेशी व्यापार में अत्यधिक वृद्धि होगी।

6. अधिकाधिक वस्तुओं, सेवाओं, निवेश व प्रौद्योगिकी का विभिन्न देशों के मध्य आवागमन बढ़ेगा।

7. विभिन्न देशों में लोगों का वृहत स्तर पर आवागमन होगा।

8. सांस्कृतिक मूल्यों के आदान-प्रदान मे वृद्धि होगी।

9. रोजगार में वृद्धि होगी। सम्भवतः बेरोजगारी का समापन हो जायेगा।

10. बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को बढ़ी हुई प्रतिस्पर्धा का लाभ प्राप्त होगा।

11. लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *