सत्ता के बँटवारे के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं। ये सत्ता की साझेदारी की चार श्रेणियों में से किसमें आते हैं? यहाँ सत्ता का साझा कौन किसके साथ कर रहा है ?

सत्ता के बँटवारे के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं। ये सत्ता की साझेदारी की चार श्रेणियों में से किसमें आते हैं? यहाँ सत्ता का साझा कौन किसके साथ कर रहा है ?

मुम्बई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को आदेश दिया कि वह तत्काल कार्रवाई करे और मुम्बई के सात अनाथालयों के 2000 बच्चों के रख-रखाव में सुधार करे।
उत्तर:

1. यह सरकार के विभिन्न अंगों के बीच शक्ति के विभाजन का उदाहरण है।

2. सरकार न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच में साझेदारी कर रही है।

कनाडा के ओंटेरियो प्रान्त की सरकार ने वहाँ के मूलवासी समुदाय के साथ जमीन के दावों का निपटारा करने पर सहमति दे दी। स्थानीय मामलों के लिए जवाबदेह मन्त्री ने घोषणा की कि सरकार मूलवासी समुदाय के साथ पारस्परिक सम्मान और सहयोग की भावना से काम करेगी।
उत्तर:

1. यह विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच सत्ता की भागीदारी का उदाहरण है।

2. यहाँ आदिवासियों तथा अन्य सामाजिक समूहों के बीच सत्ता की साझेदारी हो रही है।

रूस की दो प्रभावशाली राजनीतिक पार्टियों-द यूनियन ऑन राइट फोर्सेज और लिबरल याब्लोको मूवमेन्ट ने एक मजबूत दक्षिणपंथी गठबन्धन बनाने के लिए अपने संगठनों के विलय का फैसला किया। इनका प्रस्ताव है कि अगले संसदीय चुनाव में हम उम्मीदवारों की साझा सूची बनाएँगे।
उत्तर:

1. जिस तरह से राजनीतिक दल, दबाव समूह तथा आन्दोलन सत्ता को नियन्त्रित या प्रभावित करते हैं, सत्ता का यह विभाजन उसी का उदाहरण है।

2. यहाँ द यूनियन ऑफ राइट फोर्सेज तथा लिबरल याब्लोको मूवमेन्ट के बीच सत्ता की साझेदारी हो रही है।

नाइजीरिया के विभिन्न प्रान्तों के वित्तमन्त्रियों ने एकजुट होकर माँग की है कि संघीय सरकार अपनी आमदनी के स्रोतों को घोषित करे। वे यह भी जानना चाहते थे कि विभिन्न प्रान्तों के बीच राजस्व का बँटवारा किस आधार पर होता है ?

/> उत्तर:

1. यह विभिन्न स्तरों पर सत्ता में भागीदारी का उदाहरण है।

2. यहाँ संघीय सरकार तथा राज्य सरकारों के बीच आपस में सत्ता की भागीदारी हो रही है।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *