सत्रहवीं सदी से पहले होने वाले आदान-प्रदान के दो उदाहरण दीजिए। एक उदाहरण एशिया से और एक उदाहरण अमेरिका महाद्वीपों के बारे में चुनें।

सत्रहवीं सदी से पहले होने वाले आदान-प्रदान के दो उदाहरण दीजिए। एक उदाहरण एशिया से और एक उदाहरण अमेरिका महाद्वीपों के बारे में चुनें।

उत्तर: सत्रहवीं शताब्दी से पहले एशिया और अमेरिका में होने वाले आदान-प्रदान के उदाहरण निम्नलिखित हैं-

1. एशिया महाद्वीप- रेशम मार्ग से चीनी रेशम एवं चीनी पॉटरी तथा भारत व दक्षिण-पूर्व एशिया के कपड़े व मसाले विश्व के विभिन्न देशों में पहुँचते थे। वापसी में सोने-चाँदी जैसी कीमती धातुएँ यूरोप से एशिया पहुँचती थीं।

2. अमेरिका महाद्वीप- आज से लगभग 500 वर्ष पूर्व आलू, मूंगफली, सोयाबीन, टमाटर, मिर्च, शकरकंद जैसे अनेक खाद्य पदार्थ हमारे पास उपलब्ध नहीं थे। परन्तु क्रिस्टोफर कोलम्बस द्वारा अमेरिका की खोज के पश्चात् ये खाद्य पदार्थ अमेरिका से यूरोप एवं एशिया के देशों में पहुंचे।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *