30 शब्दों में निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

30 शब्दों में निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(i) व्याख्या करें कि जल किस प्रकार नवीकरण योग्य संसाधन है ?
उत्तर: नवीकरण योग्य संसाधन वे संसाधन होते हैं जिनका बार-बार प्रयोग किया जा सकता है। इस परिभाषा के अनुसार जल एक नवीकरण योग्य संसाधन है। जल समुद्रों, नदियों, झीलों, तालाबों आदि से वाष्प बनकर उड़ता रहता है। जलवाष्प हवा में संघनित होकर बादलों में बदल जाती है।

यह संघनित जलवाष्प पुनः वर्षा के रूप में धरती पर आ जाती है। धरती से जल पुनः सागरों आदि में पहुँचकर फिर वाष्पीकृत होता है। इस प्रकार यह सदैव गतिशील जलीय-चक्र, जल को एक नवीकरण योग्य संसाधन बना देता है, जिसका प्रयोग बार-बार किया जा सकता है।

(ii) जल दुर्लभता क्या है और इसके मुख्य कारण क्या हैं ?

उत्तर: किसी स्थान पर माँग की तुलना में जल की कमी होना जल दुर्लभता कहलाता है। जल दुर्लभता के कारण-

  1. निरन्तर बढ़ रही जनसंख्या के कारण प्रति व्यक्ति पानी की उपलब्धता में निरन्तर कमी होना।
  2. जल का अतिदोहन।
  3. जल का अत्यधिक प्रयोग।
  4. समाज में जल संसाधनों का असमान वितरण
  5. जल का प्रदूषित होना।

(iii) बहुउद्देशीय परियोजनाओं से होने वाले लाभ और हानियों की तुलना करें।
उत्तर:

तुलना बहुउद्देशीय परियोजनाओं से लाभ बहुउद्देशीय परियोजनाओं से हानियाँ
(i) बाँधों में एकत्रित जल का प्रयोग सिंचाई के लिए (i) नदियों का प्राकृतिक बहाव अवरुद्ध होने से तलछट किया जाता है। बहाव कम हो जाता है।
(ii) ये जल-विद्युत ऊर्जा प्राप्ति का प्रमुख साधन है। (ii) अत्यधिक तलछट जलाशय की तली पर जमा हो जाता है।
(iii) जल उपलब्धता के कारण जल की कमी वाले क्षेत्रों (iii) इनसे भूमि का निम्नीकरण होता है। में फसलें उगायी जा सकती हैं।
(iv) घरेलू और औद्योगिक उपयोग हेतु जल की प्राप्ति। (iv) भूकम्प की सम्भावना का बढ़ना।
(v) बाढ़ नियन्त्रण, मनोरंजन, आन्तरिक नौकायन, मत्स्य (v) किसी कारणवश बाँध के टूटने पर बाढ़ आ जाना। पालन व मृदा संरक्षण। जलजनित बीमारियाँ, प्रदूषण, वनों की कटाई, मृदा व वनस्पति का अपघटन।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *