Ancient History Notes in Hindi

Ancient History Notes in Hindi

                            Ancient History Notes in Hindi

                    वैदिक सभ्यता 1500 ईसा पूर्व से 600 ईसा पूर्व

* वैदिक सभ्यता दो प्रकार के होते हैं-

* पहला ऋग वैदिक काल या पूर्व वैदिक काल 1500 ईसा पूर्व से 1000 ईसा पूर्व

* दूसरा उत्तर वैदिक काल 1000 ईसा पूर्व से 600 ईसा पूर्व

* सिंधु घाटी सभ्यता के पतन के बाद जिस सभ्यता का विकास हुआ उस सभ्यता को वैदिक सभ्यता कहते हैं.

* वैदिक सभ्यता के निर्माता आर्य थे, इसलिए इस सभ्यता को आर्य सभ्यता भी कहते हैं.

* वैदिक सभ्यता की जानकारी का महत्वपूर्ण स्रोत वैदिक साहित्य है.

 वैदिक साहित्य

* वैदिक साहित्य के अंतर्गत चारों वेद- (ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद तथा अथर्वेद), ब्राह्मण, आरण्यक, उपनिषद, स्मृतियां और पुराण आदि का अध्ययन किया जाता है.

* वेद (संस्कृत भाषा)- वेद शब्द की उत्पत्ति विद धातु से हुई है.

* वेद का अर्थ ज्ञान होता है.

* वेदों से लेकर उपनिषदों तक के साहित्य को श्रुति कहा जाता है, इसका अर्थ होता है ईश्वर प्रदत्त ज्ञान.

* चारों वेद, ब्राह्मण, आरण्यक एवं उपनिषदों को संहीता अर्थात मंत्र साहित्य भी कहा जाता है.

* वेद चार है- ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद, तथा अथर्वेद.

* इनमें से प्रथम तीन वेदों को ऋग्वेद, सामवेद तथा यजुर्वेद, वेदत्रयी कहा जाता है.

Amazon Today Best Offer… all product 25 % Discount…Click Now>>>>

AddThis Share Buttons generic via filter on the_content -->

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *