Ancient History Notes in Hindi

Ancient History Notes in Hindi

                           Ancient History Notes in Hindi

   ऋग वैदिक काल या पूर्व वैदिक काल 1500 ईसा पूर्व से 1000 ईसा पूर्व तक

* ऋग्वेद आर्यों का प्राचीनतम ग्रंथ है इसकी रचना 1500 ईसा पूर्व से 1000 ईसा पूर्व के बीच होती है

* ऋग्वेद में 10 मंडल (अध्याय) हैं

* ऋग्वेद का दूसरे से सातवां मंडल तक प्राचीनतम है.

* इसका प्रथम एवं दशवां मंडल नवीनतम है, अर्थात इसकी रचना बाद में हुई है.

* ऋग्वेद में 1028 सूक्त है जिसमें 11 फिल्व् सूक्त (हस्तलिखित) इसे घटा लिया जाए.

* इसमें 10,462 श्लोक या मंत्र है.

* यह मंत्र श्लोक मुख्यतः इंद्र, अग्नि, वरुण, मित्र आदि देवताओं के स्तुति में रचे गए हैं.

* हिंदुओं का प्रसिद्ध गायत्री मंत्र ऋग्वेद से लिया गया है.

* यह मंत्र सूर्य देवता, सविता को समर्पित है

* ऋग्वेद के नौवें मंडल में सोम देवता से संबंधित प्रार्थनाएं हैं

* सोम, रस के देवता माने जाते हैं

* ऋग्वेद से तत्कालीन आर्यों के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं धार्मिक जीवन का स्रोत मिलता है.

* ऋग्वेद की रचना ऋग वैदिक काल 1500 ईसा पूर्व से 1000 ईसा पूर्व में हुई थी.

* ऋग्वेद की भाषा ईरान (फारस) के धार्मिक ग्रंथ जेंदावेस्ता के भाषा से मिलती जुलती है.

Amazon Today Best Offer… all product 25 % Discount…Click Now>>>>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *