Ancient History Notes in Hindi

Ancient History Notes in Hindi

                        Ancient History Notes in Hindi

                            उत्तरवैदिक कालीन संस्कृति

* ऋग्वेदिक काल संस्थाओं की स्थापना का काल था, जबकि उत्तरवैदिक काल इस संस्थाओं के विकास का काल था.

* ऋग्वेदिक काल की अपेक्षा उत्तरवैदिक काल में कई परिवर्तन देखने को मिलते हैं. 

                     उत्तरवैदिक कालीन राजनीतिक जीवन

* उत्तरवैदिक काल में विशाल राज्यों की स्थापना हुई है.

* विशाल राज्यों के कारण राजा की शक्ति में अपार वृद्धि हुई थी.

* वह अब कबीले का राजा नहीं बल्कि एक विशाल भू-क्षेत्र का एक छत्र शासक थे.

* आचार्य ब्राह्मण में राजा की उत्पत्ति का पहली बार उल्लेख मिलता है.

* उत्तरवैदिक काल में राजा के लिए बड़ी-बड़ी उपाधियों जैसे- राजाधिराज, सम्राट, विराट, एकराट आदि का उल्लेख किया गया है.

* उत्तरवैदिक काल में राजा को ईश्वर का प्रतिनिधि माना जाने लगा था.

* राज्यशासन चलाने के लिए उत्तरवैदिक काल में कुछ पदाधिकारियों की नियुक्ति होने लगा था.

* उत्तरवैदिक काल में उच्च प्राधिकारीयों को रतनी कहा जाता था.

* उत्तरवैदिक काल में रतनो की संख्या 12 थी.

* प्रमुख रतनी थे- रानी पुरोहित, सेनानी सूत, (रथ सेना का प्रधान), संग्रहिता (टैक्स एकत्र करने वाला कोषाध्यक्ष), भागधुक (वित्त मंत्री), तक्षा (वदैयी), रथकार (रथ बनाने वाला), ग्रामणी (मुखिया)

* उत्तरवैदिक काल में जनप्रतिनिधि संस्थाओं सभा एवं समिति का महत्व कम हो गया क्योंकि राजा पद वंशानुगत हो गया.

* उत्तरवैदिक काल में सभा एवं समिति के महत्व को बनाए रखने के लिए अथर्वेद में इन्हें प्रजापति की दो पुत्रियां कहा गया है.

* उत्तरवैदिक काल में विदध नामक संस्था का अस्तित्व समाप्त हो गया.

* उत्तरवैदिक काल में राजकीय खर्च बढ़ गया, इसके लिए बलि नामक नियमित कर की व्यवस्था की गई है.

* यह कर संपूर्ण उपज का 16वां भाग लिया जाता था.

Amazon Today Best Offer… all product 25 % Discount…Click Now>>>>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *