Ancient History Notes in Hindi
Ancient History Notes in Hindi
Ancient History Notes in Hindi
स्कंदगुप्त समय 455 ई. से 467 ई. तक
* कुमारगुप्त के बाद उसका पुत्र स्कंद गुप्त शासक बना.
* यह गुप्त वंश का अंतिम महान शासक था.
* स्कंदगुप्त को देवराज भी कहा जाता है.
* स्कंदगुप्त को शकरादित्य के नाम से भी जाना जाता है.
* स्कंदगुप्त का शासनकाल राजनीतिक घटनाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है.
* स्कंदगुप्त के शासनकाल में ही मध्य एशियाई जाती हूणों का भारत पर आक्रमण हुआ था.
* स्कंदगुप्त के हूणों पर विजय का उल्लेख उनके भीतरी स्तंभ लेख (एमपी) से मिलता है.
* स्कंदगुप्त ने कल्याणकारी शासक होने का परिचय दिया.
* स्कंदगुप्त ने गिरनार सुदर्शन झील का पुनर्निर्माण कराया.
* सुदर्शन झील के पास स्कंदगुप्त का जूनागढ़ अभिलेख (सौराष्ट्र गुजरात) में मिलता है.
* सुदर्शन झील का पुनर्निर्माण स्कंदगुप्त के समय सौराष्ट्र के राज्यपाल पर्णदत के पुत्र चक्रपालित ने कराया था.
* स्कंदगुप्त के बाद गुप्त साम्राज्य का पतन होने लगा.
* स्कंदगुप्त के बाद पूरू गुप्त, बुद्ध गुप्त, नरसिंह गुप्त बालादित्य, भानु गुप्त एवं विष्णुगुप्त ने 476 ई. से 550 ई. तक शासन किया.
* हूणों का भारत पर दूसरा आक्रमण मिहिरकुल के नेतृत्व में नरसिंह गुप्त बालादित्य के समय हुआ था.
* नरसिंह गुप्त बालादित्य ने भी हूणों को पराजित किया था.
* रामगुप्त का उल्लेख विशाखदत्त के नाटक देवीचंद्रगुप्तम में मिलता है.
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here