Bpsc gk notes in hindi

Bpsc gk notes in hindi

                                Bpsc gk notes in hindi

* स्वामी सहजानंद के सम्बन्ध था

(A) बिहार के जनजातीय आन्दोलनों के साथ
(B) बिहार के जातीय आन्दोलनों के साथ
(C) बिहार के किसान आन्दोलनों के साथ
(D) बिहार के मजदूर आन्दोलनों के साथ
NOTES-  बिहार में किसान आन्दोलनों के पुरोधा स्वामी सहजानंद थे उन्हीं के प्रयासों से 1936
               में अखिल भारतीय किसान सभा का गठन हुआ, जिसके अध्यक्ष सहजानंद थे.

* नालंदा विश्वविद्यालय किसलिए विश्वप्रसिद्ध था ?

(A) चिकित्सा विज्ञान
(B) तर्कशास्त्र
(C) बौद्ध धर्म-दर्शन
(D) रसायन विज्ञान
NOTES- नालंदा विश्वविद्यालय महायान बौद्ध धर्म की शिक्षा का प्रमुख केन्द्र था. ह्वेनसांग के अनुसार
              इसका संस्थापक शक़ादित्य (कुमार गुप्त-1-415-455 ईस्वी) था.

* पाटलीपुत्र को सर्वप्रथम किस शासक ने अपनी राजधानी बनाया ?

(A) चन्द्रगुप्त मौर्य
(B) अशोक मेहान
(C) चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
(D) केनिष्क
NOTES- पाटलीपुत्र नगर की स्थापना सर्वप्रथम मगध के हर्यकवंशी राजा उदायिन/ उदयभद्र
              (460-444 ईसापूर्व) ने की तथा अपनी राजधानी राजगृह से बदलकर यहाँ स्थापित
              की (Note- किन्तु विक में यह विकल्प मौजूद नहीं होने के कारण उत्तर चन्द्रगुप्त
              मौर्य होना चाहिए )

* प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस शताब्दी में हुआ था ?

(A) ई. पू. चौथी शताब्दी
(B) पू. छठी शताब्दी
(C) ई. पू. दूसरी शताब्दी
(D) ई. पू. पहली शताब्दी
NOTES- मगध साम्राज्य का उत्कर्ष ई. पू छठी शताब्दी में शुरू हुआ जब बिम्बिसार (544-492 ईसापूर्व)
              के नेतृत्व में हर्यक वंश (544 ईसापूर्व से 412 ईसापूर्व तक) मगध की सत्ता पर आया.

* “हम बहुत बड़ी भूल करेंगे यदि हम बिहार की जनता और उसके मंत्रिमण्डल को लीग के नेताओं के हिंसक व असभ्य आक्रमणों के आगे असुरक्षित छोड़ देंगे.”-1946 में यह बात किसने, कही ?

(A) गांधीजी ने
(B) जवाहरलाल नेहरू ने
(C) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने
(D) वल्लभभाई पटेल ने
NOTES-  डॉ राजेन्द्र बाबू को 11 नवम्बर, 1946 को लिखे एक पत्र में पटेल जी ने प्रश्न में उद्धत बात कही थी.

* 1908 के छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम ने रोक लगाई

(A) वन उत्पाद के स्वतंत्र उपयोग पर
(B) वनों को जलाने पर
(C) बैठ-बेगारी पर
(D) खुटकुट्टी भूमि व्यवस्था पर
NOTES- बिरसा मुंडा के आन्दोलन (1899. 1900) के बाद 1908 में पारित छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम
               ने आदिवासियों के खुटकुट्टी अधिकारों को मान्यता दी तथा जबरीबेगार (बैठ-बेगार) पर प्रतिबंध लगा
               दिया.

* बिहार में अलग प्रांत के लिए आन्दोलनजिसके परिणामस्वरूप 1911 में बिहारउड़ीसा के लिए नए प्रांत का निर्माण हुआ का नेतृत्व किया था.

(A) सच्चिदानंद सिन्हा ने
(B) अनुग्रह नारायण सिन्हा ने
(C) जे. बी. कृपालानी ने
(D) बिरसा मुंडा ने
NOTES- पृथक बिहार आन्दोलन को शुरू करने का श्रेय सच्चिदानंद सिन्हा तथा महेश नारायण को जाता है.
              इस आन्दोलन में उनके अन्य साथी थे-नंद किशोर लाल, कृष्णा सहाय अली मजहरूल हक,
              दीपनारायण सिंह आदि.

* कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की पहली बैठक पटना में हुई, वर्ष

(A) 1921 में
(B) 1934 में
(C) 1927 में
(D) 1939 में
NOTES- कांग्रेस समाजवादी (सोशलिस्ट) पार्टी की स्थापना 17 मई, 1934 को पटना के अंजुमन इस्लामिया
              हॉल में हुई थी इस बैठक की अध्यक्षता आचार्य नरेन्द्र देव ने की जय प्रकाश नारायण इस नई पार्टी
              के महामंत्री बने.

* गोरक्षा के मुद्दे पर बिहार के शाहाबाद, गया एवं पटना जिले में भयानक हिन्दूमुस्लिम दंगे हुए, वर्ष

(A) 1917 में
(B) 1919 में
(C) 1939 में
(D) 1946 में
NOTES- गोरक्षा के मुद्दे पर बिहार में 1939 में शाहाबाद, गया एवं पटना में भयानक दंगे

* बेगूसराय में चौकीदारी कर के विरुद्ध आन्दोलन एक हिस्सा था

(A) असहयोग आन्दोलन का
(B) सविनय अवज्ञा आन्दोलन का
(C) भारत छोड़ो आन्दोलन का
(D) खिलाफत आन्दोलन का
NOTES- सविनय अवज्ञा आन्दोलन के क्रम में बिहार में चौकीदारी कर बन्द करने की तीव्र आन्दोलन
               चला. सारण, चम्पारणे शाहाबाद, पूर्णियाँ, मुंगेर, पटना तथा अन्य जिलों में चौकीदारी कर देने
               से लोगों ने इनकार कर दिया

Amazon Today Best Offer… all product 25 % Discount…Click Now>>>>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *