Upsc gk notes in hindi-3

Upsc gk notes in hindi-3

                               Upsc gk notes in hindi-3

* निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. 1919 के मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों में 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं के लिए मताधिकार की संस्तुति की गई.
2 1935 के गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया ऐक्ट में विधानमण्डल में महि लाओं के लिए आरक्षित स्थानों का प्रावधान किया गया.
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा / कौनसे सही है/ है ?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
NOTES- मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों ने महिलाओं के मताधिकार के प्रश्न को प्रांतीय विधायिकाओं द्वारा तय किया जाना
              छोड़ दिया. महिलाओं को वोट देने वाला मद्रास पहला प्रांत था और 1921 और 1930 के बीच एक के बाद
              एक प्रांतों ने महिलाओं को मताधिकार दिया और उन्हें विधायी उम्मीदवारों के रूप में खड़े होने की अनुमति
              दी.
               भारत सरकार अधिनियम, 1935. ने 2.9 करोड़ पुरुषों और साठे लाख महिलाओं को वोट देने के योग्य बना
               दिया. साम्प्रदायिक आधार पर महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई, जबकि महिलाएं किसी भी सामान्य
               सीट से भी चुनाव लड़ सकती थी अतः कथन 2 सही है.

* भारतीय इतिहास में 8 अगस्त 1942 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा सही है ?

(A) एआईसीसी द्वारा भारत छोड़ो प्रस्ताव अंगीकार किया गया 
(B) वायसराय की काउंसिल का विस्तार अधिक संख्या में भारतीयों को सम्मिलित करने के लिए किया गया
(C) सात प्रांतों में मंत्रिमण्डलों ने त्यागपत्र दिया
(D) क्रिप्स ने प्रस्ताव रखा कि द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त होते ही सम्पूर्ण डोमिनियन स्टेटस वाले भारतीय संघ की स्थापना की जाएगी.
NOTES- 8 अगस्त, 1942 को बॉम्बे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सत्र में, मोहनदास करमचंद गांधी ने भारत
             छोड़ो आन्दोलन शुरू किया. अगले दिन, गांधी, नेहरू और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कई अन्य नेताओं को
             ब्रिटिश सरकार नें गिरफ्तार कर लिया.

* इनमें से कौन अंग्रेजी में अनूदित प्राचीन भारतीय धार्मिक गीतिकाव्य’सॉन्ग्स फ्रॉम प्रिजन’ से सम्बद्ध हैं ?

(A) बाल गंगाधर तिलक
(B) जवाहलाल नेहरू
(C) मोहनदास करमचंद गांधी
(D) सरोजिनी नोवडू
NOTES- सांग्स फ्रॉम प्रिजन गांधीजी के गीतों और गीतों के संग्रह का पहला संस्करण है, जिसे पूना की घरवदा जेल में
              उनकी कैद के दौरान लिखा गया था.

* इनमें से कौन सेक्रेटरी के रूप में हिन्दू फीमेल स्कूल से सम्बद्ध थे / थीं, जो बाद में बेथ्यून फीमेल स्कूल के नाम से जाना जाने लगा ?

 (A) एनी बेसेंट
(B) देवेन्द्रनाथ टैगोर
(C) ईश्वरचंद विद्यासागर
(D) सरोजिनी नायडू
NOTES- बेथ्यून कॉलेज कोलकाता में विधान सारणी में स्थित एक महिला कॉलेज है, और कलकत्ता विश्वविद्यालय से
              सम्बद्ध है. यह भारत का सबसे पुराना महिला कॉलेज है, यह 1849 में लड़कियों के स्कूल के रूप में और
              1879 में एक कॉलेज के रूप में स्थापित किया गया था. दिसम्बर 1850 में बेथ्यून ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर को
              स्कूल के सचिव के रूप में नियुक्त किया.

* औपनिवेशिक भारत के संदर्भ में शाह नवाज खान, प्रेम कुमार सहगल और गुरबखा सिंह ढिल्लों याद किए जाते हैं-

(A) स्वदेशी और बहिष्कार आंदोलन के नेता के रूप में
(B) 1946 की अंतरिम सरकार के सदस्यों के रूप में
(C) संविधान सभा में प्रारूप समिति के सदस्यों के रूप में
(D) आजाद हिंद फौज (इण्डियन नेशनल आर्मी) के अधिकारियों के रूप में
NOTES- मेजर जनरल शाहनवाज खान, कर्नल, गुरबख्श सिंह ढिल्लों और कर्नल प्रेम कुमार सहगल आईएनए के सबसे
              वरिष्ठ अधिकारियों में से थे. जब भारतीय राष्ट्रीय, सेना (आईएनए) के तीन अधिकारियों, शाहनवाज खान, प्रेम
              कुमार सहगल और गुरबख्श सिंह ढिल्लों पर राजद्रोह का मुकदमा चलाया गया तो कांग्रेस भुलाभाई देसाई के
               नेतृत्व में 17 अधि वक्ताओं की एक रक्षा समिति बनाई थीं.

 * निम्नलिखित कथनों में से कौनसा सही है ?

(A) अजंता गुफाएं, वाघोरा नदी की घाटी में स्थित हैं
(B) साँची स्तूप चम्बल नदी की घाटी में स्थित है
(C) पांडू-लेणा गुफा देव मंदिर, नर्मदा नदी की घाटी में स्थित है
 (D) अमरावती स्तूप गोदावरी नदी की घाटी में स्थित है
NOTES- अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र में औरंगाबाद के पार बाघोरा नदी के पास सह्यादि पर्वतमाला पश्चिमी घाट) में
               रॉक-कट गुफाओं की श्रृंखला के रूप में स्थित है इसमें कुल गुफाएं (सभी बौद्ध) हैं, जिनमें से 25 बिहार या
              आवासीय गुफाओं के रूप में, जबकि 4 को बैग या प्रार्थना हॉल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था गुफाओं
               का विकास 200 ई. पू. से 650 ईस्वी के मध्य हुआ था वाकाटक राजाओं जिनमें हरिसेना एक प्रमुख था, के
              संरक्षण में अजंता की गुफाएं बौद्ध भिक्षुओं द्वारा उत्कीर्ण की गई थीं. अजंता की गुफाओं की जानकारी चीनी
               बौद्ध यात्रियों फाहियान (चंद्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल के दौरान 380-415 ईस्वी) और ह्वेन त्सांग (सम्राट
               हर्षवर्धन के शासनकाल के दौरान 606-637 ईस्वी) के यात्रा वृत्तांतों में पाई जाती है.

* निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा 21 फरवरी को अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया गया.
2. पाकिस्तान की संविधान सभा में यह माँग रखी गई कि राष्ट्रभाषाओं में बांग्ला को भी सम्मिलित किया जाए.
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा / कौनसे
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
NOTES- यूनेस्को (UNESCO) प्रतिवर्ष 21 फरवरी को भाषायी और सांस्कृतिक लिए विविधता तथेः बहुभाषावाद के विषय
              में जागरूकता को बढ़ावा देने के अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (Inte:national Mother Language Day) मनाता
              है. इसकी घोषणा यूनेस्को द्वारा 17 नवम्बर, 1999 को की गई थी और जिसे •विश्व द्वारा वर्ष 2000 से मनाया जाने
             लगा. यह दिन बांग्लादेश द्वारा अपनी मातृभाषा बांग्ला की रक्षा के लिए किए गए लम्बे संघर्ष की भी याद दिलाता है.
              21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का विचार कनाडा में रहने वाले बांग्लादेशी स्कीकुल                    इस्लाम द्वारा सुझाया गया था. इन्होंने बांग्ला भाषा आन्दोलन के दौरान ढाका में वर्ष 1952 में हुई हत्याओं को याद
             करने के लिए उक्त तिथि प्रस्तावित की थी इस पहल का उद्देश्य विश्व के विभिन्न क्षेत्रों की विविध संस्कृति और बौद्धिक
             विरासत की रक्षा करना तथा मातृभाषाओं का संरक्षण करना एवं उन्हें बढ़ावा देना है.

* स्थायी कृषि (पर्माकल्चर) पारम्परिक रासायनिक कृषि से किस तरह भिन्न है ?

1. स्थायी कृषि एकधान्य कृषि पद्धति को हतोत्साहित करता है, किन्तु पारम्परिक रासायनिक कृषि में एकधान्य कृषि
पद्धति की प्रधानता है.
2. पारंपरिक रासायनिक कृषि के कारण मृदा की लवणता में वृद्धि हो सकती है, किन्तु इस तरह की परिघटना स्थायी
कृषि में दृष्टिगोचर नहीं होती है.
3. पारम्परिक रासायनिक कृषि अर्धशुष्क क्षेत्रों में आसानी से सम्भव है, किन्तु ऐसे क्षेत्रों में स्थायी कृषि इतनी आसानी से
सम्भव नहीं है.
4. मल्य बनाने (मल्चिगे) की प्रथा स्थायी कृषि में काफी महत्वपूर्ण है. किन्तु पारम्परिक रासायनिक कृषि में ऐसी प्रथा
आवश्यक नहीं है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
(A) 1 और 3
(B) 1, 2 और 4
(C) केवल 4
(D) 2 और 3
NOTES- पर्माकल्चर कृषि से सम्बन्धित है यह दो शब्दों पर्मा एवं कल्चर से मिलकर बना पर्मा से तात्पर्य स्थायी एवं
              कल्चर से (तात्पर्य कृषि से है अर्थात् पर्माकल्चर का अर्थ स्थायी कृषि से है. पर्माकल्चर शब्द का सर्वप्रथम
              प्रयोग डेविड हॉमग्रेन एवं बिल मॉलिसन नामक आस्ट्रेलियाई विद्वानों के द्वारा किया गया था. पर्माकल्चर की
              सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके अन्तर्गत परम्परागत कृषि प्रणाली के साथसाथ नवीनतम कृषि प्रणालियों
              का प्रयोग किया जाता है वस्तुतः पर्माकल्चर का ध्येय पर्यावरण को बिना नुकसान पहुँचाए मानवीय आवश्यकताओं
              की पूर्ति करना है पर्माकल्चर के अन्तर्गत जिन चीजों की आवश्यकता होती है उन सभी का उत्पादन खेतों में ही
              किया जाता है. बाहर से कोई निवेश नहीं करना पड़ता है. इससे किसानों को कम लागत में अधिकतम उत्पादन
              प्राप्त होता है पर्माकल्चर के अन्तर्गत किसी रासायनिक उर्वरक की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि खेत स्वयं उर्वरक
              का उत्पादन करता है पर्माकल्चर के अन्तर्गत हर मौसम में उत्पन्न होने वाले पौधे को उगाया जाता है इस प्रकार
              बारहमासी पौधों के रोपण से श्रम की बचत होती है सबसे बढ़कर पर्माकल्चर खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ खाद्य
               उत्पादन की विविधता, बीजों की सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण पर भी बल देता है.

* ताड़ तेल (पाम ऑयल) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1 ताड़ तेल वृक्ष दक्षिण-पूर्व एशिया में प्राकृतिक रूप में पाया जाता है.
2. ताड़ तेल लिपस्टिक और इत्र बनाने वाले कुछ उद्योगों के लिए कच्चा माल है
3. ताड़ तेल का उपयोग जैव डीजल के उत्पादन में किया जा सकता है
उपर्युक्त कथनों में से कौनसे सही है ?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
NOTES- पाम ऑयल पाम फ्रूट से निकाला जाता है पाम ऑयल ट्री या खजूर का पेड़ पश्चिम अफ्रीका के जंगलों में पैदा
               हुआ यहाँ से ब्रिटिश इसे 1870 में सजावटी पौधे के रूप में मलेशिया लेकर गए और फिर वहाँ से यह दूसरे
               देशों में गया भारत, चीन, इंडोनेशिया और यूरोप में मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल होता है. कई उद्योगों में भी
               इसका इस्तेमाल होता है सौंदर्य प्रसाधनों दवाओं, लिपिस्टिक, इत्र तथा नहाने वाले साबुन में भी पाम ऑयल
               मिलाया जाता है. पाम ऑयल का इस्तेमाल खाने के साथ ही कई और चीजों में भी होता है, इनमें बिस्किट,
               आइसक्रीम, चॉकलेट स्प्रेड के अलावा सौंदर्य प्रसाधनों, दवाओं, लिपस्टिक इत्र साबुन और बायोफ्यूल भी शामिल
               हैं.

* सिंधु नदी प्रणाली के संदर्भ में, निम्नलिखित चार नदियों में से तीन नदियाँ इनमें से किसी एक नदी में मिलती हैं जो सीधे सिंधु नदी से मिलती है. निम्नलिखित में से वह नदी कौनसी है, जो सिंधु नदी से सीधे मिलती है ?

(A) चेनाब
(B) झेलम
(C) रावी
(D) सतलुज
NOTES- सतलुज नदी को सतदी’ के नाम से भी जाना जाता है यह सिन्धु नदी की सबसे पूर्वी सहायक नदी है. सतलुज नदी
               उन पाँच नदियों में से सबसे लम्बी है, जो उत्तरी भारत एवं पाकिस्तान के पंजाब के ऐतिहासिक क्षेत्र से होकर बहती
               हैं. झेलम, चिनाब, रावी, व्यास और सतलुज सिंधु की मुख्य सहायक नदियाँ हैं

* भारत के संदर्भ में डीडवाना, कुचामन, सरगोल और खाटू किनके नाम हैं ?

(A) हिमनद
(B) गरान (मैंग्रोव) क्षेत्र
(C) रामसर क्षेत्र
(D) लवण झील
NOTES- डीडवाना, कुचामन, सरगोल, खाटू, डेगाना और सांभर राजस्थान की खारी झीलें हैं.

Amazon Today Best Offer… all product 25 % Discount…Click Now>>>>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *