Bpsc gk notes in hindi-20

Bpsc gk notes in hindi-20

                          Bpsc gk notes in hindi-20

* हो विद्रोह हुआ था

(A) 1620-21
(B) 1720-21 में
(C) 1820-21 में
(D) 1920-21 में
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
NOTES- छोटा नागपुर क्षेत्र में हो लोगों ने 1820-21 के दौरान विद्रोह किया था. यह विद्रोह उन्होंने अपने राजा
              जगन्नाथ सिंह तथा कम्पनी सरकार के विरुद्ध किया था.

* निम्नलिखित में से कौन नरमपंथियों (Moderates) में नहीं थे ?

(A) जी.के. गोखले
(B) बाल गंगाधर तिलक
(C) आर.सी. दत्त
(D) डब्ल्यू.सी. बनर्जी
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
NOTES- तिलक, लाजपतराय और बिपिन चन्द्र पाल प्रसिद्ध उग्रवादी अथवा राष्ट्रवादी नेता थे. ये उदारवादी दल
              की पुरानी पीढ़ी की नरम नीति के विरोधी थे. तिलक पहले व्यक्ति थे, जिसने स्वराज्य की माँग स्पष्ट रूप
              से की सर वेलेंटाइन शिरोल ने उन्हें “भारत में अशान्ति का जन्मदाता” कहा था.

* स्वराज्य पार्टी का गठन की असफलता के बाद हुआ.

(A) असहयोग आन्दोलन
(B) भारत छोड़ो आन्दोलन
(C) सिविल नाफरमानी आन्दोलन
(D) स्वदेशी आन्दोलन
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
NOTES- असहयोग आन्दोलन में गांधीजी ने ‘एक वर्ष में स्वराज’ का नारा दिया था. आन्दोलन की असफलता के
               बाद काउन्सिल में प्रवेश के मुद्दे पर अपरिवर्तनवादी गुट ‘गया अधिवेशन’ (दिसम्बर 1922) के बाद कांग्रेस
               से अलग हो गया तथा मोतीलाल नेहरू और सी आर दास के नेतृत्व में स्वराज पार्टी का गठन किया गया
               (मार्च 1923 में).

* विजयनगर के शासक कृष्णदेव राय ने गोलकुंडा का युद्ध किस राजा के साथ लड़ा था ?

(A) कुली कुतुबशाह
(B) कुतुबुद्दीन ऐबक
(C) इस्माइल अस्लिशाह
(D) गजपति
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
NOTES- कृष्णदेव राय की उड़ीसा में व्यस्तता का लाभ उठाकर गोलकुण्डा के सुल्तान कुली कुतुबशाह ने
              विजयनगर के कुछ किलों को हथिया लिया क्रुद्ध होकर कृष्णदेवराय ने सालुव तिम्म को भेजकर,
              गोलकुण्डा को बुरी तरह पराजित किया.

* ताम्रपत्र लेख दर्शाते हैं कि प्राचीन काल में बिहार के राज्यों का सम्पर्क था

(A) वर्मा से
(B) थाइलैण्ड से
(C) कम्बोडिया से
(D) जावा-सुमात्रा से
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
NOTES- गुप्तकाल के अन्तिम दौर में रोमन साम्राज्य से व्यापार के पतन के बाद बिहार समेत पूरे भारतीय
              क्षेत्र का व्यापार दक्षिणपूर्वी एशिया से बढ़ा, जिसमें सुवर्णद्वीप में स्थित जावा तथा सुमात्रा का विशेष
              स्थान था.

* निम्नलिखित में से कौनसी घटना सबसे पहले हुई ?

(A) स्वामी दयानन्द ने आर्य समाज की स्थापना की
(B) दीनबन्धु मित्र ने नीलदर्पण का लेखन किया
(C) बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने आनन्दमठ का लेखन किया
(D) सत्येन्द्रनाथ टैगोर सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता पाने वाले प्रथम भारतीय बने
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
NOTES- स्वामी दयानन्द ने आर्य समाज की 10 अप्रैल, 1875 को मुम्बई में स्थापना की. –
              दीनबन्धु मित्र ने नीलदर्पण का लेखन 1858-59
              बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने आनंदमठ का लेखन – 1882
              सत्येन्द्रनाथ टैगोर की इण्डियन सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता – 1863,

* भारत में औपनिवेशक शासन के दौरान शैक्षणिक संस्थाओं के सन्दर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-

संस्थान                                        संस्थापक
बनारस का संस्कृत कॉलेज            विलियम जोन्स
कलकत्ता मदरसा                        वॉरेन हेस्टिंग्स
फोर्ट विलियम कॉलेज                  आर्थर वेलेजली
उपर्युक्त युग्मों में से कौनसा/से सही सुमेलित है/हैं?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) केवल 3
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
NOTES- बनारस का संस्कृत कॉलेज जोनाथन इकन के प्रस्ताव पर स्थापित किया गया था कलकता मदरसा
              गवर्नर जनरल वीरेन स्टिम द्वारा 1780 में स्थापित किया गया या फोर्ट विलियम कॉलेज लॉर्ड वेलेजली
              द्वारा 1800 में स्थापित किया गया था.

* निम्नलिखित में से कौनसा एक चम्पारण सत्याग्रह का अति महत्वपूर्ण पहलू है ?

(A) राष्ट्रीय आन्दोलन में अखिल भारतीय स्तर पर अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों और
     महिलाओं की सक्रिय सहभागिता
(B) राष्ट्रीय आन्दोलन में भारत के दलित और आदिवासी समुदायों की सक्रिय भागीदारी
(C) भारत के राष्ट्रीय आन्दोलन में किसा असन्तोष का सम्मिलित होना
(D) रोपेर फसलों तथा वाणिज्यिक फसलों की खेती में भारी गिरावट
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
NOTES- चम्पारण मामले के अन्तर्गत गोरे बागान मालिकों से एक अनुबन्ध करा लिया, जिसके तहत् किसानों के
               लिए नील की खेती करना अनिवार्य था, परन्तु 19वीं सदी के अन्त में मील को बाजार से खदेड़ दिया, लेकिन
               लगान व अन्य करों की दर में कमी नहीं की गई, जिसने किसान आन्दोलन को जन्म दिया, जबकि महिलाओं
               एवं समाज के अन्य वर्गों की भागीदारी पहली बार असहयोग आन्दोलन में देखने को मिली.

* निम्नलिखित में से कौनसा महासागरीय पारितंत्र का उदाहरण है ?

(A) वेलांचली मण्डल
(B) वेलापवर्ती मण्डल
(C) नितलस्थ मण्डल (
(D) उपर्युक्त सभी
NOTES- महासागर में गहराई के अनुसार समुद्री पारितंत्रों को वेलांचली, नेरितांचली. वेलापवर्ती और नितलस्थ
              मण्डलों में वर्गीकृत किया गया है.

* ओजोन परत में होस का मुख्य कारण

(A) वायुमण्डल में अम्लीय सांद्रता का बढ़ना
(B) जल-चक्र में परिवर्तन
(C) भूमण्डलीय तापन
(D) क्लोरोफ्लुओरोकार्बनों
NOTES- ओजोन का होस क्लोरोफ्लुओरोकार्बनों (Chlorofluorocarbons, CFCs) के कारण होता है क्लोरो
              फ्लुओरो कार्बनों का उपयोग शेविंग क्रीमों, हेयर स्प्रे पेंटों आदि में होता है. क्लोरोफ्लुओरोकार्बन स्थिर
              अनभिक्रिय यौगिक है. ये वायुमण्डल के निचले हिस्से में पाए जाते हैं जहाँ वे 100 वर्षों तक भी अपरिवर्तित
              रह सकते हैं, क्योंकि उनका वायुमण्डलीय जीवनकाल 75-140 वर्ष तक होता है, अधिक ऊँचाई पर पहुँचने
              पर वे पराबैशनी विकिरण द्वारा खण्डित हो जाते हैं और इस प्रक्रिया में उनमें से अतिक्रियाशील क्लोरीन
              परमाणु निकलते हैं, जो ओजोन परत को हानि पहुँचाते हैं.

* स्पांज उदाहरण है

(A) तरणक
(B) नितलक
(C) प्लवक
(D) परिपादप
NOTES- नितलक या नितलस्थ जीव वे प्राणी हैं, जो जलराशि की तली या नितुलस्थ क्षेत्र में या उस परं पाए
              जाते हैं नितलक में क्रैब (Crabs) लोब्स्टर (Lobsters) और स्पांज (Sponges) पाए जाते हैं.

Amazon Today Best Offer… all product 25 % Discount…Click Now>>>>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *