Bpsc gk notes in hindi-53

Bpsc gk notes in hindi-53

                          Bpsc gk notes in hindi-53

* हरगोविंद खुराना को किस आविष्कार के लिए सम्मानित किया गया ?

(A) प्रोटीन के संश्लेषण के लिये
(B) जीन के संश्लेषण के लिये
(C) नाइट्रोजनी क्षारों के संश्लेषण के लिये
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
नोट्स- भारतीय मूल के अमरीको वैज्ञानिक डॉ हरगोविन्द खुराना ने 1968 ई. में जीन के संश्लेषण के
लिये जनेटिक कोड की खोज की थी।

* विकास का मुख्य कारक है-

(A) उत्परिवर्तन
(B) हासिल किये गये गुण
(C) लैगिक जनन
(D) प्राकृतिक वरण
नोट्स- विकास का प्रमुख कारण प्राकृतिक वरण है सभी जीवों में प्रचुर सन्तानोपत्ति की क्षमता होती
है, अतः अधिक आबादी के कारण प्रत्येक जीव को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु दूसरे जीवों से
जीवनपर्यन्त संघर्ष करना पड़ता है उपयोगी विभिन्नताएं पीढ़ी दर पीढ़ी इकट्ठी होती रही है और काफी
समय बाद उत्पन्न जीव धारियों के लक्षण मूल जीवधारियों से इतने भिन्न हो जाते हैं कि एक नयी प्रजाति
बन जाती है.

 * ‘मौनालोआ’ उदाहरण है-

(A) सक्रिय ज्वालामुखी का
(B) प्रसुप्त ज्वालामुखी का
(C) निर्वपीत ज्वालामुखी का
(D) ज्वालामुखी क्षेत्र में पठार का
नोट्स- मौनालोआ ज्वालामुखी हवाईद्वीप (अमेरिका) में 4170 मी. की ऊंचाई पर स्थित एक सक्रिय
ज्वालामुखी है। सक्रिय ज्वालामुखी में प्राय: विस्फोट तथा उद्भेदन होता ही रहता है। इनका मुख सर्वदा
खुला रहता है और समय-समय पर लावा, धुआँ तथा अन्य पदार्थ बाहर निकलते रहते हैं और शंकु का
निर्माण होता रहता है।

* द्वीपों का समूह लक्षद्वीप-

(A) प्रवाल उत्तपतिका है
(B) ज्वालामुखीय उत्तपतिका है
(C) मृदा निक्षेपण का है
(D) उपरोक्त में कोई भी ठीक नहीं है
नोट्स- भारत के दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर में स्थित द्वीपों का समूह लक्षद्वीप प्रवाल उत्तपतिका है।
यह भारत का केन्द्रशासित प्रदेश है, जहाँ की राजधानी कावारती है।

* गंगा की जलोढ़ मृदा की गहराई भूमि सतह के नीचे लगभग –

(A) 6000 मीटर तक होती है
(B) 600 मीटर तक होती है
(C) 800 मीटर तक होती है
(D) 100 मीटर तक होती है.
नोट्स- जलोढ़ मृदा- यह मिट्टी नदियों द्वारा लाकर नदी घाटियों, बाढ़ के मैदानों तथा डेल्टाई प्रदेशों में
बिछाई जाती है। यह बड़ी ही उपजाऊ मिट्टी है गंगा सतलज का मैदान इसी मिट्टी का बना हुआ है। इस
मैदान की गणना विश्व के सबसे अधिक उपजाऊ मैदानों में की जाती है, जलोढ़ मृदा की गहराई भूमि की
सतह से नीचे लगभग 600 मीटर तक होती है। महानदी, गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी के डेल्टाई भागों में
भी यह मिट्टी पायी जाती है। इसे डेल्टाई मिट्टी के नाम से भी जाना जाता है।

* भारत की तट रेखा है।

(A) 6,200 कि. मी. लम्बी –
(B) 6,100 कि. मी. लम्बी
(C) 5,985 कि. मी. लम्बी
(D) 6,175 कि. मी. लम्बी
नोट्स- भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15200 किमी. तथा मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लम्बाई
6100 किमी. है। यदि अण्डमाननिकोबार तथा लक्षद्वीप समूहों की तटरेखा को भी सम्मिलित किया जाए
तो भारत की तटीय सीमा 7517 किमी हो जाती है स्पष्ट है कि भारत एक विशाल देश है और क्षेत्रफल
की दृष्टि से इसका विश्व में सातवां स्थान है।

* नकदी फसल में सम्मिलित नहीं है 

(A) गन्ना
(B) कंपास
(C) जूट
(D) गेहूँ  
नोट्स- गेहूँ रबी फसल है। रबी फसलों की बोआई के समय कम तापमान तथा पकते समय शुष्क
और गर्म वातावरण की आवश्यकता होती है। ये फसलें सामान्यतः अक्टूबर-नवम्बर के महीनों में
बोई जाती हैं। जौ, चना, मसूर, सरसों, वरसीम आदि भी रबी फसल ही है।

*  भारत सर्वश्रेष्ठ उत्पादक एवं उपभोक्ता है- 

(A) चावल का
(B) चाय का
(C) तिलहन
(D) दाल का
नोट्स- वर्तमान में भारत विश्व में चाय का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक एवं उपभोक्ता देश है और यहां
विश्व उत्पादन का 27% चाय उत्पादन और विश्व व्यापार का 13% चाय व्यापार होता है। U.S.A. चाय
का सबसे बड़ा आयातक है।

* भारत में खनिज उत्पादन में समृद्ध राज्य पहचानिये –

(A) राजस्थान
(B) मध्य प्रदेश
(C) बिहार 
 (D) उड़ीसा
नोट्स- नवगठित झारखण्ड राज्य के बिहार से अलंग हो जाने के बाद अब बिहार के खनिज
उत्पादन का अधिकांश क्षेत्र झारखण्ड में चला गया है।

* भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है

(A) बंगलोर
(B) कलकत्ता
(C) हैदराबाद
(D) मद्रास
नोट्स- वर्ष 2001 और 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार देश में सर्वाधिक जनसंख्या वाला
शहर मुम्बई है, दिल्ली दूसरे स्थान पर है और कोलकाता तीसरे स्थान पर प्रश्न के साथ दिए गए उत्तर
विकल्पों में मुम्बई और दिल्ली का उल्लेख नहीं है। इसलिए यहाँ इस प्रश्न का सही उत्तर कोलकाता
ही होगा।

* निम्नलिखित में से कौन महाद्वीप क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा है ?

(A) यूरोप
(B) अफ्रीका
(C) उत्तरी अमेरिका
(D) दक्षिणी अमेरिका
नोट्स- क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया है तथा सबसे छोटा महाद्वीप आस्ट्रेलिया है।
परन्तु प्रश्न के विकल्प में एशिया नहीं रहने के कारण उत्तर ‘अफ्रीका’ होगा जो क्षेत्रफल के अनुसार
दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

Amazon Today Best Offer… all product 25 % Discount…Click Now>>>>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *