Medieval History Notes in Hindi

Medieval History Notes in Hindi

                                  Medieval History Notes in Hindi

                                 अकबर महान 1556 ई. से 1605 ई. तक 

* अकबर का जन्म 15 अक्टूबर 1542 ई. में (राजस्थान) अमरकोट के राजा बिरसाल के यहां हुआ था.

* हुमायूँ द्वारा काबुल और कंधार पर विजय प्राप्ति के उपरांत अकबर का नाम जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर रखा गया.

* हुमायूँ की मृत्यु की सूचना मिलने पर पंजाब के गुरूदासपुर जिले के निकट कलानौर नामक स्थान पर 14 फरवरी 1556 ई. को अकबर का राज्याभिषेक हुआ.

* अकबर ने अपने संरक्षक बैरम खां को वकील का पद दिया और उसे खान-खाना की उपाधि प्रदान किया.

* 5 नवंबर 1556 ई.को पानीपथ के तृतीय युद्ध में अकबर ने हेमू को परास्त कर दिल्ली पर अधिकार कर लिया.

* हेमू शुर वंश के एक शासक आदिल शाह शुर का सेनापति था, जिसने हुमायूँ की मृत्यु के पश्चात दिल्ली पर अधिकार कर लिया था.

* हेमू कई युद्धों का विजेता था, जिसके कारण उसने विक्रमादित्य की उपाधि धारण की, उसे दिल्ली पर अधिकार करने वाला अंतिम हिंदू शासक माना जाता था.

* 1556 ई. से 1560 ई. के बीच अकबर ने बैरम खां के संरक्षण में काम किया.

* इसके पश्चात उसने बैरम खां से स्वयं को मुक्त करने का प्रयास किया.

* तथा इसके लिए उसने बैरम खां के सामने तीन शर्ते रखा.

* जिसमें से बैरम खां ने मक्का जाना (हज करने) उचित समझा.

* रास्ते में मुबारक खां नामक एक अफगान ने जिसके पिता को बैरम खां ने 1555 ई. में मछुआरा के युद्ध में कत्ल कर दिया या  उसे मार डाला था.

* बैरम खां की मृत्यु के पश्चात अकबर ने उसकी विधवा सलीमा बेगम से निकाह कर लिया.

* तथा उसके पुत्र अब्दुर्रहीम का पालन पोषण अपने पुत्र की तरह किया और उसे खान-खाना की उपाधि दी.

* 1560 ई. से 1564 ई. तक अपने संबंधियों को (स्त्रियों को) शासन में हस्तक्षेप का कुछ अवसर प्रदान किया.

* इस कारण कुछ इतिहासकारों ने इस अवधि को पेटीकोट सरकार या पर्दा शासन का नाम दिया था.

* कहा जाता है कि अकबर ने अपने धाय माता माहमअनगा को कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री बना दिया था.

* 1562 ई. में अकबर ने दासप्रथा (युद्धबंदियों को दास बनाना) को खत्म कर दिया.

*1563 ई. में अकबर ने तीर्थ यात्रा कर (हिंदुओं के तीर्थ स्थानों पर लिया जाने वाला यात्री कर)

* तथा 1564 ई. में जजिया कर को समाप्त कर दिया.

* अकबर के समय में अहमदनगर की शासिका चांद बेबी थी.

* अकबर मुगल साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक था.

Amazon Today Best Offer… all product 25 % Discount…Click Now>>>>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *