Medieval History Notes in Hindi

Medieval History Notes in Hindi

                             Medieval History Notes in Hindi

                                   अकबर के दरबार में  नवरत्न

* अकबर के दरबार में नवरत्न थे, जो निम्नलिखित थे-

1. बीरबल

2. टोडरमल

3.  भगवान दास

4.  मोहन सिंह

5. तानसेन

6.  अबुल फजल

7. फैजी

8.  अब्दुर रहीम खानखाना

9.  मुल्लाह दो प्याजा

1. बीरबल-

* बीरबल का मूल नाम महेश दास था, जिन्हें अकबर ने कविराज की उपाधि प्रदान की थी.

* बीरबल का जन्म 1528 ई. में काल्पी में हुआ था.

* ये अकबर के अंतरण मित्र थे, अकबर ने इन्हें राजा की उपाधि प्रदान की थी.

* अकबर के दीन-ए-इलाही को स्वीकार करने वाले ये एक मात्र हिंदू राजा थे.

* 1585 ई. में अफ़गानों तथा बलुचीन के विद्रोह को दबाते समय बीरबल की मृत्यु हो गई.

2. तानसेन

* तानसेन का मूल नाम रामतनु पांडे था, सूफी संत मोहम्मद गौस के प्रभाव में आकर इन्होंने इस्लाम धर्म को स्वीकार कर लिया.

* तानसेन अकबर के दरबार में आने के पूर्व रीमा के राजा रामचंद्र के राज्याश्रय में थे, इन्होंने ही इन्हे अकबर को भेंट किया था.

* तानसेन अकबर के समय के ही नहीं अपितु पूरे भारतीय इतिहासकार के सबसे बड़े संगीतकार माने जाते हैं.

* अकबर ने इन्हें कंठाभरणवाणीविलास की उपाधि प्रदान की थी.

* तानसेन के गुरु का नाम हरिदास था, लेकिन कुछ इतिहासकार इनका गुरु मानसिंह तोमर को मानते हैं. जो ग्वालियर के शासक थे.

* अकबर के समय में हरिदास वृंदावन में रहकर भगवान की उपासना में अनुवर्त रहते थे.

* हरिदास का गाना सुनने के लिए उनके कुटिया में जाना पड़ा, क्योंकि उन्हें अकबर के दरबार में जाने से मना कर दिया गया था.

* तानसेन ने संगीत के कई रागों का आविष्कार किया- मियां की टोडी, मियां की मल्हार, मियां की सारंग तथा दरबारी कन्हारा इत्यादि.

3. टोडरमल-

* टोडरमल अकबर के शासनकाल में वित्त मंत्री थे, यह शेरशाह के समय में भी वित्त मंत्री रह चुके थे.

* अकबर के समय में इनके ही सुझाव पर अर्थव्यवस्था के सुझाव में करोड़ी व्यवस्था, जब्ती प्रणाली तथा दहशाला पद्धति को लागू किया गया था.

4. भगवान दास

* भगवानदास राजा बिहारी मल जो अमेंर के थे, का पुत्र थे तथा अकबर के शाले थे.

* भगवानदास की बहन मरियम उज्जवानी के साथ अकबर की शादी हुई थी.

* अकबर ने भगवानदास को अमीर-ए-उमरा की उपाधि प्रदान की थी.

5. मानसिंह

* मानसिंह भगवानदास के पुत्र थे तथा इनके बहन का नाम मानवाई थी.

* मानसिंह को अकबर ने हल्दीघाटी युद्ध का सेनापति नियुक्त किया था तथा मानसिंह को कुछ समय के लिए बिहार का सूबेदार भी बनाया गया था.

6. अबुल फजल

* अबुल फजल को अकबर ने अपना मुख्य सचिव एवं सलाहकार नियुक्त किया था.

* 1602 ई. में जहांगीर के इशारे पर बुंदेला सरदार वीरसिंह बुंदेला ने अबुल फजल की हत्या कर दी.

* अबुल फजल दीन-ए-इलाही के मुख्य पुरोहित भी थे.

* अबुल फजल द्वारा अकबर नामा नामक पुस्तक लिखी गई, इसी पुस्तक का तीसरा भाग आईनेअकबरी के नाम से जाना जाता है.

7. फैजी

* फैजी, अबुल फजल के बड़े भाई थे तथा ये बड़े विद्वान थे, अकबर ने फैजी को राजकवि का पद प्रदान किए थे.

* फैजी ने भी अकबरनामा नामक पुस्तक की रचना की थी.

8. अब्दुर्रहीम खान-खाना

* अब्दुर्रहीम खान-खाना, बैरम खां का पुत्र थे.

* अब्दुर्रहीम खान-खाना की मां का नाम सलीमा बेगम था.

* अब्दुर्रहीम खान-खाना हिंदी के बहुत बड़े विद्वान थे तथा इन्हें शहजादा सलीम का गुरु नियुक्त किया गया था.

* अब्दुर्रहीम खान-खाना ने रहीम नाम से हिंदी में कई कविताओं की रचना की.

9. मुल्लाह दो प्याजा

Amazon Today Best Offer… all product 25 % Discount…Click Now>>>>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *